पटना, 25 जनवरी 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बड़ाऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अति पिछड़े वर्गों (ईबीसी) से 70 उम्मीदवार उतारेगी।यह घोषणा कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित एक समारोह में की गई। किशोर ने अपने संबोधन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में आबादीके अनुपात में समानता की आवश्यकता पर जोर दिया।
ईबीसी को मिलेगा 70 टिकट, महिलाओं को भी मिलेगी प्राथमिकता
प्रशांत किशोर ने कहा, “जन सुराज पार्टी का मानना है कि आबादी के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसलिए, हमअति पिछड़े वर्गों के 70 उम्मीदवारों को टिकट देंगे।” इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि पार्टी 40 महिलाओं को भी विधानसभा चुनाव में टिकटदेगी। किशोर ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ टिकट नहीं देगी, बल्कि उन ईबीसी उम्मीदवारों का खर्च भी उठाएगी, जो चुनाव लड़ने के लिएसंसाधनों की कमी महसूस करते हैं।
शिक्षा सुधार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण पर ध्यान
किशोर ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण बनाए रखने की वकालत की, लेकिन यह भी कहा कि जब तक वंचित जातियों के बच्चों को उचित शिक्षा नहींदी जाती, तब तक वे आरक्षण का सही तरीके से लाभ नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा, “बिहार में शिक्षा की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, और इसकेसुधार में समय लगेगा।” किशोर ने यह भी बताया कि जन सुराज पार्टी उन गरीब छात्रों का खर्च उठाएगी, जो अपनी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते।
बीपीएससी परीक्षा विवाद पर भी की टिप्पणी
प्रशांत किशोर ने हाल ही में बीपीएससी परीक्षा के विवाद का जिक्र किया और इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम सेसरकारी पदों की बिक्री का आरोप लगाया और कहा कि शिक्षा में सुधार के बिना राज्य में कोई असल विकास नहीं हो सकता।