
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘नकली यमुना’ कीपोल खुलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना छठ पूजा का फोटोशूट रद्द करना पड़ा। बिहार चुनाव से पहले मोदी जी यमुना को साफ दिखाने कादिखावा करना चाहते थे, लेकिन सच्चाई सामने आने पर पूरा प्लान फेल हो गया।
नकली यमुना की सच्चाई सामने आते ही मोदी जी पीछे हटे
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली के वासुदेव घाट पर एक नकली यमुना तैयार की थी, ताकि प्रधानमंत्री मोदी वहां छठ पूजा करकेदेश को संदेश दे सकें कि यमुना अब साफ हो चुकी है। लेकिन जैसे ही आम आदमी पार्टी ने इस नकली यमुना की सच्चाई उजागर की, प्रधानमंत्री नेफोटोशूट का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने कहा झूठ बोले कौआ काटे, काले कौवे से डरियो। भाजपा का झूठ आखिरकार जनता के सामने आ हीगया।
भाजपा का पूरा ‘फोटोशूट प्लान’ चौपट
आम आदमी पार्टी के नेता ने बताया कि भाजपा ने महीनों तक इस आयोजन की तैयारी की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने वासुदेव घाट कानिरीक्षण किया था, मंच तैयार था, मीडिया को चुनकर बुलाया गया था, लेकिन सच्चाई उजागर होने के बाद सब चौपट हो गया। सौरभ भारद्वाज नेकहा कि भाजपा की टॉप लीडरशिप खुद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के कामों से शर्मिंदा है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि जनता कीताकत सरकारों से कहीं बड़ी है।
सच की जीत हुई, झूठ हार गया
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह मामला भाजपा सरकार और पूरे देश के लिए एक बड़ी सीख है। अगर जनता सच्चाई के साथ खड़ी हो जाए तो झूठटिक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों ने सच फैलाया और प्रधानमंत्री का फोटोशूट रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा सत्यमेव जयतेसिर्फ नारा नहीं, बल्कि आज की सच्चाई है।
दिवाली पर भी झूठ का खेल प्रदूषण छिपाने की साजिश
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर दिवाली की रात प्रदूषण के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पॉल्यूशनमॉनिटरिंग स्टेशन बंद कर दिए, ताकि यह दिखाया जा सके कि पटाखे तो जले, लेकिन प्रदूषण नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रातभर सड़कों पर पानीछिड़का गया, ट्रक और मशीनें चलाई गईं ताकि AQI के आंकड़े झूठे तरीके से कम दिखें।
भाजपा के आंकड़ों पर भरोसा नहीं रहा
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस घटना के बाद जनता को भाजपा सरकार के हर आंकड़े पर शक होने लगा है चाहे वह GDP हो, बेरोजगारी हो याप्रदूषण के आंकड़े। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि रोजगार बढ़ रहा है, लेकिन हर घर में बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठेप्रचार से काम चला रही है।
पीएम के पुराने फोटोशूट भी नकली थे
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले भी ऐसे झूठे प्रचार करते रहे हैं। गुजरात चुनाव से पहले जिस स्कूल में मोदी जी गए थे, वहनकली था। क्लासरूम और खिड़कियाँ तक पेंट से बनाई गई थीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जिस दर्जी के घर फोटोशूट के लिए गए थे, वह भीझोपड़ी नहीं थी बल्कि पूरा सेटअप बनाया गया था। महिला के गले में आईडी कार्ड था। यह सब सिर्फ प्रचार का हिस्सा था।
11 साल की भाजपा सरकार, एक भी साफ नदी नहीं
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकार को 11 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक एक भी नदी ऐसी नहीं है जिसे उन्होंने वास्तव में साफ कियाहो। नमामि गंगे पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी कोई घाट ऐसा नहीं है जहां प्रधानमंत्री जाकर साफ पानी दिखा सकें।उन्होंने कहा यहभाजपा के नकारेपन का सबसे बड़ा सबूत है।
सच्चाई की जीत हुई
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह घटना देश के युवाओं और जनता के लिए बड़ी सीख है। अगर लोग सच्चाई फैलाने का संकल्प लें तो कोई भी झूठ नहींटिक सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की ताकत ने यह साबित कर दिया है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने देशवासियों सेअपील की सच बोलिए, सच फैलाइए, क्योंकि अंत में जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है।