
दिल्ली की ज़मीन पर एक बार फिर गरीबों के आशियानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चुनाव से पहले झुग्गीवासियों के बीच जाकर उनके साथखाना खाने और रात्रि प्रवास करने वाली भाजपा, अब उन्हीं झुग्गियों को जमींदोज़ करने पर आमादा है।
मटियाला विधानसभा के नंगली डेयरी इलाके में बसे हज़ारों गरीब परिवारों को अब अपना घर छिनने का डर सता रहा है, क्योंकि भाजपा सरकार वहांझुग्गियों को तोड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है। झुग्गियों पर तोड़फोड़ के नोटिस लगाए जा चुके हैं, और प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो चुकी है।
*चुनाव से पहले दिखावटी हमदर्दी, चुनाव के बाद बुलडोज़र की साज़िश*
चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने नंगली कैंप, मद्रासी कैंप और वज़ीरपुर जैसी बस्तियों में झुग्गीवासियों के घरों में जाकर खाना खाया, बच्चों के साथखेल खेला, ज़मीन पर सोने की तस्वीरें खिंचवाईं और गरीबों की झोपड़ियों को मंदिर बताकर प्रचार किया। लेकिन अब वही भाजपा सत्ता में लौटते हीइन बस्तियों पर बुलडोज़र चलवाने की तैयारी कर रही है। यह दोहरापन केवल धोखा नहीं, बल्कि गरीबों के जीवन पर सीधा हमला है।
*भाजपा की नीति साफ़ जहाँ झुग्गी है, वहाँ मैदान बनेगा*
भाजपा ने यह तय कर लिया है कि दिल्ली से हर झुग्गी को हटाना है। चाहे वहां लोग 20-30 सालों से रह रहे हों, चाहे वहां बच्चे पढ़ते हों, चाहे वहांDUSIB (दिल्ली शहरी आश्रय सुधार मंडल) ने काम कर रखे हों – भाजपा को गरीबों का वजूद ही मंज़ूर नहीं। मद्रासी कैंप और वज़ीरपुर की झुग्गियोंको उजाड़ने के बाद अब नंगली कैंप भाजपा की रडार पर है। यह केवल जमीन से झुग्गी हटाने की बात नहीं है, यह उन परिवारों के सपनों को रौंदने कीकोशिश है जिन्होंने सालों की मेहनत से अपने घर बनाए थे।
*DUSIB के विकास कार्यों के बावजूद झुग्गीवासी असुरक्षित*
दिल्ली सरकार के तहत आने वाले डीयूएसआईबी (DUSIB) द्वारा नंगली कैंप की बस्तियों में शौचालय, पानी, सड़क, बिजली जैसी मूलभूतसुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यह साबित करता है कि ये झुग्गियाँ अस्थायी नहीं, बल्कि वर्षों से बसी हुई और अधिकृत हैं। इसके बावजूद भाजपासरकार उन्हें उखाड़ फेंकने पर तुली है। सवाल यह उठता है कि जब सरकार का ही एक विभाग इन बस्तियों में विकास कर रहा है, तो दूसरी तरफ़सरकार ही उन्हें क्यों उजाड़ रही है?
*भाजपा गरीबों से करती है नफ़रत – आतिशी*
दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती आतिशी ने इस पूरे मामले पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा भाजपा को सिर्फ़ अमीरोंसे लगाव है। वह गरीबों को केवल वोट के वक़्त याद करती है। चुनाव से पहले कैमरे के सामने खाना खाती है और चुनाव के बाद उनके आशियानों परबुलडोज़र चलवाती है। लेकिन आम आदमी पार्टी इस ज़ुल्म को चुपचाप देखने वाली नहीं है। हम हर झुग्गीवासी के साथ खड़े हैं और भाजपा कीनफ़रत की राजनीति का डटकर विरोध करेंगे।
*झुग्गी तोड़ने नहीं देंगे, गरीबों को बेघर नहीं होने देंगे – आतिशी का संकल्प*
आतिशी ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी गरीबों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ ज़मीन की लड़ाई नहीं है, यह सम्मान, सुरक्षा और इंसानियत की लड़ाई है।
भाजपा चाहे जितने नोटिस चिपका ले, हम एक भी झुग्गी टूटने नहीं देंगे। दिल्ली को सिर्फ़ अमीरों का शहर नहीं बनने देंगे। यह गरीबों का भी उतना हीहक़ है जितना किसी और का। यह लड़ाई सिर्फ झुग्गियों की नहीं है, यह दिल्ली के चरित्र की लड़ाई है,क्या दिल्ली सिर्फ अमीरों की होगी या गरीबोंका भी हक़ यहाँ बना रहेगा? आम आदमी पार्टी इस सवाल के साथ, हर ज़रूरतमंद के साथ, हर झुग्गीवासी के साथ खड़ी है, और आख़िरी सांस तकउनका साथ नहीं छोड़ेगी।