
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के लिए दिल्ली में वासुदेव घाट पर मिनरल वाटर से भरी नकली यमुना बनाई है, ताकि जनता को यह दिखाया जा सके कि यमुना नदी साफ होचुकी है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह पूरा ड्रामा बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए रचा गया है और भाजपा पूर्वांचल के लोगों को धोखा दे रही है।
भाजपा का झूठ साफ यमुना का दिखावा
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा बार-बार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने दावा किया किउन्होंने यमुना को साफ कर दिया है, जबकि सच यह है कि यमुना का पानी अब भी जहरीला और खतरनाक है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा केवलअपनी सरकार की झूठी तारीफ करवाने के लिए यह दावा कर रही है, ताकि चुनाव के समय बिहार की जनता को भ्रमित किया जा सके।
केमिकल से झाग हटाने का झूठा नाटक
आप नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार यमुना से झाग हटाने के लिए उसी केमिकल का छिड़काव कर रही है, जिसे पहले भाजपा के नेता जहरकहकर बदनाम करते थे। उन्होंने बताया कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तो भाजपा नेता प्रवेश वर्मा यमुना घाट जाकर उसकेमिकल को खतरनाक बताते थे और अधिकारियों से बदसलूकी करते थे। अब वही भाजपा नेता उसी केमिकल का उपयोग कर रहे हैं ताकि झागखत्म होता हुआ दिखे और जनता को यह लगे कि यमुना साफ हो गई है।
कर्मचारियों से कराया जा रहा खतरनाक काम
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वे सुबह 5 बजे ठंड में जाकर यमुना में केमिकल डालें, ताकिझाग खत्म दिखे। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है, क्योंकि अगले ही दिन झाग फिर से बन जाता है। इससे साफ है कि यह केवलदिखावे का काम है, सफाई का नहीं।
पूर्वांचलियों को बेवकूफ बनाने की कोशिश
आप नेता ने कहा कि भाजपा को पता है कि छठ पूजा के दौरान लाखों पूर्वांचली यमुना में डुबकी लगाते हैं, इसलिए उन्होंने हरियाणा के हथिनी कुंडबैराज से यूपी के किसानों का पानी रोककर यमुना में छोड़ा, ताकि गंदा पानी थोड़ा साफ दिखाई दे।
उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि भाजपा ने किसानों और श्रद्धालुओं दोनों के साथ धोखा किया है।
मोदी जी के लिए बनाई गई फिल्टर वाटर यमुना
सौरभ भारद्वाज ने सबसे बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक कृत्रिम नदी बनाई है, जिसमें वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंटप्लांट से फिल्टर किया गया पानी भरा गया है। उन्होंने कहा कि यह सब केवल प्रधानमंत्री को डुबकी लगाते दिखाने और यमुना को साफ दिखाने केलिए किया गया है। सौरभ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को अपनी सेहत की बहुत चिंता रहती है, इसलिए उन्हें नकली यमुना में डुबकी लगाई जाएगी, जबकि छठव्रती दूषित पानी में पूजा करेंगे।
मोदी जी को कभी बीमारी नहीं होती, जनता बीमार पड़ती है
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्या कभी किसी ने सुना है कि प्रधानमंत्री जी को फ्लू या टाइफाइड हुआ हो? उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग गंदे पानी सेबीमार पड़ जाते हैं, लेकिन मोदी जी को कभी कुछ नहीं होता, क्योंकि वे हमेशा फिल्टर वाटर का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनीसेहत का ख्याल रखते हैं, लेकिन गरीब और श्रद्धालुओं की जान उनके लिए मायने नहीं रखती।
मीडिया को नहीं मिलेगा असली सच दिखाने का मौका
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह भी खबर है कि वासुदेव घाट के कार्यक्रम में मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल सरकारी चैनलके कैमरे वहां रहेंगे और वही तस्वीरें जनता को दिखाई जाएंगी, ताकि नकली यमुना का सच देश के सामने न आ सके।
छठव्रतियों की जान से खिलवाड़
उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर श्रद्धालु दो-दो घंटे तक यमुना में खड़े रहते हैं, अर्घ्य देते हैं और व्रत पूरा करते हैं। लेकिन भाजपा को इससे कोई फर्क नहींपड़ता कि दूषित पानी से लोग बीमार पड़ जाएं या उनकी जान चली जाए। भाजपा का मकसद केवल बिहार में वोट पाना है, भले ही दिल्ली मेंपूर्वांचल समाज की जिंदगी खतरे में क्यों न पड़ जाए।
जो लोग सूर्य भगवान को धोखा दे सकते हैं, वे किसी के सगे नहीं
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो लोग छठी मइया और सूर्य भगवान को धोखा दे सकते हैं, वे किसी के सगे नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि भाजपा का यहषड्यंत्र न केवल दिल्ली की जनता के साथ धोखा है, बल्कि आस्था का भी अपमान है।
दिल्ली सरकार के बोर्ड ने भी मानी सच्चाई
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली सरकार के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि यमुना का पानी खतरनाक है, और इससे गंभीरबीमारियां हो सकती हैं। इसके बावजूद भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और बिहार में सत्ता पाने के लिए पूर्वांचलियों की जान खतरे में डाल रहीहै।