
सरिता साहनी
17 दिसंबर 2025 ,नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड के झूठे मामले पर सोनिया गांधी जीऔर राहुल गांधी जी सहित अन्य 5 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट द्वारा सुनवाई करने से मना करने के बाद मोदी-शाह की बदले की राजनीति के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर एक जोरदार प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज दिल्ली कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं नेनेशनल हेराल्ड के झूठे मामले पर सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी सहित अन्य 5 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी की चार्जशीट परकोर्ट द्वारा सुनवाई करने से मना करने के बाद मोदी-शाह की बदले की राजनीति के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर एक जोरदार प्रदर्शन किया। श्रीयादव ने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि हम सत्यमेव जयते में विश्वास रखते है। सत्य की जीत हुई है और मोदी सरकार कीदुर्भावना और गैर कानूनी गतिविधियों का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है।
भारी संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में ‘‘मोदी झूठ की आंधी, सत्य सदा है गांधी’’, जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है’’ नारे लिखी तख्तियांलिए जब भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे थे, तब पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईपीस्टेट पुलिस स्टेशन ले गए, जिन्हें बाद में छोड़ दिया।
प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अ0भा0 महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा, अ0भा0क0कमेटी के एससी विभाग के चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार, दिल्ली सरकारके पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रो0 किरण वालिया और डा0 योगानन्द शास्त्री, पूर्व विधायक श्री हरी शंकर गुप्ता, भीष्म शर्मा, विजयलोचव, आसिफ मौहम्मद खान, देवेन्द्र सेहरावत, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, धर्मपाल चंदेला, राजकुमार जैन, महेन्द्र भास्कर, महेन्द्र मंगला, आदेशभारद्वाज, विरेन्द्र शर्मा, हर्ष चौधरी, लोकसभा और जिला आर्ब्जवर कमलकांत शर्मा, लक्ष्मण रावत,एडवोकेट सुनील कुमार,भूपेश यादव, तस्वीरसौलंकी, जगजीवन शर्मा, लक्ष्मण रावत, डा0 पी0के0 मिश्रा, सोशल मीडिय चेयरमैन राहुल शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष की आवाज को हमेशा दबाने का काम किया है, नेशनल हेराल्ड के झूठे में ईडी दर्ज मामले में कोईअभियोजन नही बनता था इसलिए इसे कोर्ट ने खारिज करके भाजपा को करारा जबाव मिला है। हम लगातार भाजपा पर जो आरोप लगा रहे थे वोकोर्ट ने अपने आदेश में साबित कर दिया है कि भाजपा बदले की भावना से सरकारी संस्थानों को इस्तेमाल करके द्वेष की राजनीति करती है। उन्होंनेकहा कि भाजपा राहुल गांधी जी की आवाज को लगातार दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी आवाज को बुलंद करने केलिए हर बलिदान देने को तैयार है। यह वही राहुल गांधी हैं, जिनके पिता राजीव गांधी जी और दादी इंदिरा गांधी जी ने देश की अखंडता और एकताके लिए बलिदान दिया है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कोर्ट द्वारा सुनवाई से इसलिए मना किया गया क्योंकि यह चार्जशीट एक व्यक्ति निजी शिकायत से जुड़ी हुई थी न कि किसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉनि्ंड्रग एक्ट के तहत अनुचित आधार पर। स्पेशल न्यायधीश ने स्पष्ट किया कि ऐसे में सुनवाई संभी नही है। उन्होंने कहा कि 2014 से चल रहे मामला पूरी तरह निराधार है जिसमें खुद सीबीआई और ईडी भी किसी को दोषी नही मान रही है, सिर्फ सरकार केदबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केन्द्र में शासित भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति के तहत ईडी के व्यवस्थितदुरुपयोग को हम पूरी तरह बेनकाब करके रहेंगे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट द्वारा सुनवाई न करने के बाद जारी प्रतिक्रिया में कहा कि सीबीआई ने सालों तकएफआईआर दर्ज नही की, ईडी भी लंबे समय तक ईसीआईआर दर्ज करने से बचती रही और फिर ईडी ने एफआइआर के बिना ईसीआईआर दर्ज करकेजांच शुरु करके मामले को ही उलट दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी ने बिना एफआईआर दर्ज किए भाजपा सरकार के दबाव में मामलाकोर्ट में ले गए। नेशनल हेराल्ड का मामला पूरी तरह से फर्जी है। मोदी-शाह ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत इस झूठे मामले को गढ़ा है।