
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा कथित रूप से किएगए क्लाउड सीडिंग ट्रायल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस ट्रायल को ऐतिहासिक बता रही है, वह दरअसल कईशंकाओं से घिरा हुआ है। अगर वास्तव में ट्रायल हुआ है, तो उसे गुप्त रूप से क्यों किया गया? क्यों क्षेत्रीय विधायक, वैज्ञानिकों और स्थानीय जनताको इसकी जानकारी नहीं दी गई?
क्लाउड सीडिंग को लेकर संजीव झा का सवाल – ट्रायल हुआ तो छिपाया क्यों गया?
संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार का यह दावा बिल्कुल यकीन योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रायल सच में हुआ था, तो फिर सरकार नेउसका पालन तय एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के अनुसार क्यों नहीं किया? उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह ट्रायल किया गया, तब बुराड़ीया उसके आसपास के लोगों को चेतावनी क्यों नहीं दी गई? संजीव झा ने कहा कि क्लाउड सीडिंग कोई गुप्त वैज्ञानिक प्रयोग नहीं है, बल्कि एकसार्वजनिक प्रक्रिया है, जिसमें स्थानीय नागरिकों को सूचित किया जाता है ताकि वे सावधानी बरत सकें। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे छिपाने कीकोशिश की, जिससे शक और गहरा हो गया है।
बुराड़ी को ही क्यों चुना गया – क्या प्रवासी जनता के साथ भेदभाव हुआ?
संजीव झा ने सवाल किया कि आखिर बुराड़ी को ही ट्रायल के लिए क्यों चुना गया? उन्होंने कहा कि बुराड़ी में ज्यादातर लोग यूपी-बिहार से हैं औरभाजपा उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक मानती है। भाजपा के कई नेताओं ने पहले भी पूर्वांचलियों को घुसपैठिया कहा है, उनके घर तोड़े गए हैं।उन्होंनेकहा कि हो सकता है भाजपा सरकार ने ट्रायल का इलाका इसलिए छिपाया, ताकि अगर कोई हानिकारक प्रभाव पड़े तो विवाद न बढ़े। हर नागरिकका जीवन और सम्मान समान रूप से महत्वपूर्ण है। भाजपा यह नहीं तय कर सकती कि कौन-सा इलाका कम या ज्यादा सुरक्षित है
क्लाउड सीडिंग के रसायनों से स्वास्थ्य पर खतरा
संजीव झा ने चेतावनी दी कि क्लाउड सीडिंग में सिल्वर आयोडाइड नामक रसायन का उपयोग होता है, जिसकी मात्रा अगर अधिक हो जाए, तो यहआंख, सांस और त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में जनता को पहले से जानकारी देनी चाहिए थी। दुनियाके किसी भी देश में ऐसा नहीं होता कि क्लाउड सीडिंग बिना जनता को सूचित किए की जाए। दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में क्लाउड सीडिंगकरते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों की जान की परवाह नहीं की
रील वाली सरकार, असली काम में नाकाम
संजीव झा ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह रील बनाने वाली सरकार है, रियल में काम करने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि जब राफेलडील हुई थी, तब भाजपा ने मीडिया को बुलाकर खूब प्रचार किया, लेकिन जब क्लाउड सीडिंग जैसी वैज्ञानिक प्रक्रिया हो रही थी, तब कोईपारदर्शिता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा, अगर सरकार को भरोसा था कि वह बड़ा काम कर रही है, तो मीडिया को क्यों नहीं बुलाया गया? मंत्री खुदजाकर रील बना सकते थे। भाजपा नेताओं को रील बनाना तो आता ही है, फिर इस पर चुप्पी क्यों?
एसओपी का पालन न करना गंभीर लापरवाही
संजीव झा ने कहा कि क्लाउड सीडिंग के लिए स्पष्ट एसओपी है, जिसके तहत स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नागरिकों को पहले से सूचना दीजाती है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यह सब नहीं किया, जिससे साफ है कि या तो ट्रायल वास्तव में हुआ ही नहीं, या फिर उसमें कुछ गड़बड़ीथी जिसे सरकार छिपाना चाहती है। अगर यह वास्तव में ऐतिहासिक ट्रायल था, तो इसे सार्वजनिक किया जाता, मीडिया को बुलाया जाता, वैज्ञानिकबताते कि यह कैसे काम करता है। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे चोरी-छिपे किया
दाल में कुछ काला है
संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार के दावों पर अब जनता भरोसा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, या तो ट्रायल का वैज्ञानिक आधार कमजोर है, या फिर इसमें कोई ऐसा रासायनिक पहलू है जिसे भाजपा छिपाना चाहती है। किसी भी स्थिति में यह जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को तुरंत क्लाउड सीडिंग से जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए कौन-से रसायन इस्तेमाल किए गए, उनकीमात्रा कितनी थी, किस इलाके में फ्लेयर फायर किए गए और इसका खर्च कितना आया।
प्रदूषण पर भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल
संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदूषण से लड़ने के नाम पर केवल नाटक कर रही है। दिवाली की रात प्रदूषण मापने वाले उपकरण बंद पड़े थे, जिससे सरकार के इरादे पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री और अधिकारी अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगाकर बैठे हैं, जबकिजनता जहरीली हवा में सांस ले रही है। संजीव झा ने याद दिलाया कि भाजपा ने सरकार बनते ही 1000 स्प्रिंकलर और स्मॉग गन लगाने का वादाकिया था, लेकिन नौ महीने बाद भी वे जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब सड़कों पर स्प्रिंकलर चलते थे, स्वीपिंग मशीनें दिखती थीं। लेकिन भाजपा सरकार में सब गायब हो गया
भाजपा सरकार से जवाब की मांग
संजीव झा ने भाजपा सरकार से सीधा सवाल किया क्लाउड सीडिंग कहां की गई, कौन से रसायन इस्तेमाल हुए, उनकी मात्रा क्या थी और जनता कोचेतावनी क्यों नहीं दी गई? उन्होंने कहा कि यह जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा मामला है, जिसे छिपाया नहीं जा सकता।उन्होंने चेतावनी दीकि अगर भाजपा सरकार ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई, तो आम आदमी पार्टी इसे जनता के बीच लेकर जाएगी और सच सामने लाएगी।दिल्ली की जनता कोई प्रयोगशाला नहीं है। भाजपा सरकार को जवाब देना ही होगा