
भाजपा सरकार दिल्लीवालों की जान के साथ कर रही खिलवाड़
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण के आंकड़ों को कृत्रिम रूप से घटाने के लिए सरकारफर्जीवाड़ा कर रही है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने जहांगीरपुरी के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर पानी का छिड़काव करतेकर्मचारी का वीडियो साझा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदूषण के असली आंकड़े छिपा रही है और जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रहीहै।
एक्यूआई स्टेशन पर हो रहा है पानी का छिड़काव, सड़कें सूखी पड़ी हैं
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा पानी का छिड़काव पूरे क्षेत्र में नहीं, बल्कि केवल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग स्टेशनों केआसपास किया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि जब स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता मापी जाए, तो वह कम प्रदूषण वाला स्तर दिखाए। उन्होंनेकहा, भाजपा सरकार सड़कों पर पानी का छिड़काव करने की जगह सारी मशीनें मॉनिटरिंग स्टेशनों पर लगवा रही है, ताकि आंकड़े कम दिखाए जासकें। यह जनता के साथ धोखा है।
आम आदमी पार्टी ने जारी किया वीडियो सबूत
शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि जहांगीरपुरी आईटीआई परिसर में बने एक्यूआई स्टेशन केआसपास लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जबकि आस-पास की सड़कें सूखी हैं। यह वीडियो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारालिया गया है, जिसमें बताया गया कि भाजपा सरकार के आदेश पर स्टेशन के चारों ओर मशीनें बार-बार चक्कर लगाकर पानी छिड़क रही हैं, ताकिप्रदूषण का स्तर कम रिकॉर्ड हो सके। सौरभ भारद्वाज ने कहा, भाजपा सरकार दिल्ली के प्रदूषण के वास्तविक आंकड़ों को छिपाकर दिल्लीवालों कीजान के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह सिर्फ आंकड़े सुधारने का खेल है, असली हवा नहीं सुधर रही।
आईआईटी परिसर का एक्यूआई मीटर भी किया गया बंद
आप नेता ने यह भी खुलासा किया कि पहले दिल्ली में आईआईटी परिसर के गेट पर लगे एक्यूआई मीटर को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा किसरकार वहां से सटीक आंकड़े आने से डरती है क्योंकि वह इलाके में असल प्रदूषण की तस्वीर दिखाता था।
“भाजपा सरकार को सच्चाई से डर लगता है। इसलिए वह आंकड़े बदलने, मशीनें हटाने और फर्जी आंकड़े दिखाने में लगी है
भाजपा को काम नहीं, झूठ और प्रचार पर भरोसा है
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार का काम सिर्फ दिखावा करना है। यह वही भाजपा है जो फर्जी यमुना बनाती है, जो हवाई जहाज से बारिश कराने की बातें करती है, लेकिन असल में न बारिश होती है न सफाई। ये सिर्फ झूठे प्रचार में माहिर हैं उन्होंने कहा कि अगरभाजपा सच में दिल्ली की हवा सुधारना चाहती है तो उसे सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण और औद्योगिक प्रदूषण पर सख्ती करनी चाहिए, न किमॉनिटरिंग मशीनों के आसपास पानी छिड़ककर आंकड़े घटाने का नाटक।
क्लाउड सीडिंग पर भी साधा निशाना, एनिमेटेड वीडियो से किया व्यंग्य
सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को क्लाउड सीडिंग के फर्जीवाड़े पर एक एनिमेटेड वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कविता के अंदाज मेंभाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लिखा फ्रॉड जो है, उसमें फ्रॉड, वो यहाँ कहीं नहीं किसी में, वो है झूठी, बस है झूठी, शोर है यही गली गली में।इंतहाँ हो गई इंतज़ार की, आई न कुछ ख़बर दिल्ली सरकार की। ये हमें है यक़ीन, क्लाउड सीडिंग फेल रही, फिर वजह क्या हुई, झूठे प्रचार की।उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि भाजपा सरकार का क्लाउड सीडिंग प्रयोग असफल रहा है। दिल्ली की भाजपा सरकार का बहुत धन्यवाद, उनके‘सीडेड क्लाउड’ अभी-अभी मुंबई की ओर उड़ गए हैं और जल्द ही लौट आएंगे, भारद्वाज ने व्यंग्य करते हुए कहा।
दिल्ली की हवा साफ नहीं, रिपोर्टें झूठी हैं
आप नेता ने कहा कि दिल्ली की हवा में प्रदूषण कम नहीं हुआ है, बल्कि सरकार ने आंकड़ों में खेल करके रिपोर्टों को झूठा बना दिया है दिल्लीवालेरोज धुआं, धूल और जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं, और भाजपा सरकार कागज़ पर आंकड़े घटाकर यह दिखा रही है कि सब ठीक है