भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ऐसा बदला लिया जिससे पाकिस्तान दहल गया। पाकिस्तान की जमीन से भारत के खिलाफ साजिश रचनेवाले आतंक के आकाओं के ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों परमंगलवार आधी रात के बाद जोरदार हमला बोला. एक साथ नौ आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने मिसाइल से हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया. भारत ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया है इसी के साथ भारत ने यह साफ कर दिया कि आतंकी केखिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. पाकिस्तान को उसकी हर कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.
आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश
पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद शहर के आसपास पहाड़ों के नजदीक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) क्षेत्र में मंगलवार आधी रात कईजोरदार धमाके सुने गए. इससे लोगों में दहशत का माहौल है प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाकों के बाद पूरे शहर की बिजली गुल हो गई. भारत नेपाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं. पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत नेआतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है. जानकारी के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइककी. भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया.ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्यठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. इस बात का भी ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों और नागरिक संरचनाओं को कोई क्षति वहानि न पहुंचे. यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है.
आतंकी ठिकानो पर दागी मिसाइलें
भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई से आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है. बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तानसमर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मार डाला था। तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जारही थी.पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी गोलाबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौतहो गई. जबकि 57 लोग घायल हो गए. हालांकि 12 मृतकों के नाम सामने आए हैं कई इलाकों में गोलाबारी बुधवार दोपहर करीब दो बजे तकचली. हमारे जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया. सेना की जवाबी कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट हो गईं. तनावको देखते हुए जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर संभाग के तीन जिलों के स्कूल बंद रहे. जम्मू श्रीनगर और लेह से हवाई सेवा एहतियात के तौर पर बंदरही. कटड़ा में हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद कर दी गई सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.