
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक भावनात्मक नजारा देखने को मिला. जब ईरान से सैकड़ों भारतीय नागरिकों को लेकर आई विशेष फ्लाइटऑपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित भारत पहुंची. विमान से उतरते ही लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. कई लोगों की आंखोंमें आंसू थे तो कुछ ने भारत की धरती को छूकर शुक्रिया भी अदा किया.परमाणु कार्यक्रम को लेकर इस्राइल और ईरान में बढ़ते तनाव ने युद्ध का रूपले लिया है. दोनों देश लगातार से एक दूसरे पर हमला कर रहे है स्थति खराब होता देख भारत सरकार ने ईरान और इस्राइल में फंसे लोगों की वापसीके लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया गया.
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही हुई आंखे नम
ईरान में जारी तनावपूर्ण स्थिति से भारत लौटी एलिया बतूल, जब अपने परिवार से मिलीं तो उनकी आखें नम थी उन्होंने कहा कि मेरा परिवार बहुतपरेशान था यहां आकर हमें सुकून मिला भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद. हमें वहां कोई भी समस्या नहीं हुई क्योंकि हमारे दूतावास ने हमारा बहुतसाथ दिया है वहीं भारत वापसी पर लौटे सैयद मंसूर हुसैन ने कहा कि सभी ने भारत मां की सरजमीं पर आकर सजदा किया. भारत सरकार का बहुतधन्यवाद… मैं भारत से प्यार करता हूं.ईरान से लौटी तजकिया फातिमा जब अपने परिवार से मिली तो वो फूले नहीं समा रही थी. उन्होंने कहा कि वहांअभी जंग के हालात थे. हमें लग रहा था कि हम कैसे निकलेंगे. लेकिन भारत सरकार के हम शुक्रगुजार हैं. उन्होंने हमें बहुत अच्छे तरीके से निकाललिया. ईरान से अपनी अपनी घर वापसी की आस में बैठे महबूब अली मुशर्रफ की दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते की आखें नम हो गई.
भारत सरकार का किया धन्यवाद
उन्होंने भारत आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का शुक्रियादाकरते हैं। वहां बहुत मुश्किल हालात थे. वहां एक-एक पल बहुत भारी लग रहा था. हिंदुस्तान जिंदाबाद ईरान से भारत लौटे मोहम्मद अली काज़िम नेअपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह मशहद शहर से लौटे हैं और घर वापस आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि हम धार्मिकयात्रा पर गए थे, लेकिन वहां हालात खासकर तेहरान में बहुत खराब हैं. ऐसे में भारतीय सरकार ने हमारी बहुत मदद की, हमें बॉर्डर पार करवाया औरभारत लाने की पूरी व्यवस्था की इसके साथ ही काजिम ने उत्तर प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया और कहा कि वे उन्हें घर पहुंचाने में पूरा सहयोगकर रहे हैं. उन्होंने भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “हमें सुरक्षित वापस लाकर बहुत बड़ा काम किया गया है.