पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। चुराचांदपुर जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद हालात बिगड़ गए हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।जिलाधिकारी धरुण कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कांगवई, समुलामलान और संगाईकोट उपमंडलों समेत दो गांवों में पूर्ण कर्फ्यू रहेगा, जबकिबाकी क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं के लिए थोड़ी राहत दी गई है। यह आदेश 17 अप्रैल तक लागू रहेगा।
हिंसा की जड़ 18 मार्च को हुई एक घटना है, जब जोमी और हमार समुदाय के समर्थकों के बीच टकराव हो गया था। एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल टावरपर लगे जोमी समुदाय के झंडे को हटाए जाने से विवाद शुरू हुआ, जो जल्दी ही भीड़ के गुस्से में बदलकर हिंसा में तब्दील हो गया। इसके बादप्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कर्फ्यू लगाने और हालात पर कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया।
हिंसा के बाद अधिकारियों ने आपात बैठक कर दो अहम निर्णय लिए: पहला, लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी सेउपयोग करने की अपील की गई। दूसरा, दोनों समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद को बातचीत के जरिए हल करने की सहमतिबनी। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय नेताओं की मदद से शांति बहाली की कोशिशें जारी हैं। मणिपुर पिछले कुछ महीनों सेजातीय और सामाजिक तनाव से जूझ रहा है, और यह ताजा घटना फिर से उस तनाव को हवा दे सकती है।