Skip to main content

NEWS अब तक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दोनों विभूतियों कोभावभीनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सत्य और अहिंसा की ताकत क्या होती है, इसका एहसास भारत के स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी केमूल्यों और आदर्शों में स्वदेशी का महत्वपूर्ण स्थान रहा।गोरखनाथ मंदिर के आवासीय भवन के प्रथम तल पर देश के दोनों महान विभूतियों के चित्र परपुष्पार्चन करने के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही है। विदेशी हुकूमत की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए सत्य व अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करने के साथ स्वदेशी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का आलंबन बनी। बापू के सपनों को साकार करने को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी देश और दुनिया के लिए मॉडल बन रही है। स्वदेशी से ही जुड़ी उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना सफलता की नई ऊंचाई को छू रही है।

हरदोई में बब्ले स्कॉट पिस्टल का उत्पादन प्रारम्भ
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी केवल खादी तक सीमित नहीं है बल्कि वर्तमान समय में भारत की दिनचर्या का हिस्सा बन रही है। पीएम मोदी के उद्घोषके अनुरूप स्वदेशी भारत में चिप से लेकर शिप तक आत्मनिर्भरता की गारंटी बन रही है।सीएम योगी ने बताया कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडामें राज्य सरकार ने यूपी के उत्पादों को प्लेटफार्म देने और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन कियाथा।उन्होंने स्वदेशी ब्रांड में उत्तर प्रदेश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यूपी के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में ब्रह्मोस मिसाइल बनरही है। एके रायफल का निर्माण हो रहा है। हरदोई में बब्ले स्कॉट पिस्टल का उत्पादन प्रारम्भ हो गया है। स्वदेशी के मामले में उत्तर प्रदेश ने ऊंचीछलांग लगाई है।

आज स्वच्छता हमारी पहचान और भारत का ब्रांड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वदेशी को और बढ़ावा देने के लिए उन्होंने दीपावली के पूर्व प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनलट्रेड शो की तर्ज पर स्वदेशी मेला आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आज से प्रदेश में खादी वस्तुओं के क्रय पर 25 प्रतिशत छूट का भीशुभारंभ हो रहा है।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी व अन्य स्वदेशी वस्तुओं का उपहार दीपावली में दें।इससे कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिलेगा सम्मान मिलेगा और यह रोजगार-स्वरोजगार में बढ़ोतरी के साथ देश की आर्थिक समृद्धि का भीकारण बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा गांधी को स्वच्छता सर्वाधिक पसंद था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन केजरिए स्वच्छता को एक नई ऊंचाई दी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। इससे नारी गरिमा को सम्मान मिलाहै, साथ ही बीमारियों से बचाव और लोगों को लोगों की आर्थिक बचत भी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वच्छता हमारी पहचान और भारत काब्रांड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *