देश में विश्वसनीयता और शुद्धता के मानक स्थापित करने वाली कर्नाटक की प्रसिद्ध सहकारी दूध उत्पादक कंपनी कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) ने अब अपने प्रसिद्ध शुद्ध गाय के दूध के ब्रांड ‘नंदिनी’ के साथ भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य उत्तरी राज्यों में प्रवेश किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश के कुछ ही महीनों बाद नंदिनी का गाय का दूध अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा में ग्राहकों केलिए उपलब्ध कराया जा रहा है. यह गौरतलब है कि नंदिनी गाय का दूध कर्नाटक के मंड्या जिले से लाया जा रहा है. जिससे उत्तर में ग्राहकों कोकिफायती दाम पर गुणवत्तापूर्ण दूध सुनिश्चित किया जा रहा है. अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में ‘हर घर नंदनी’ अभियानशुरू किया गया है.उत्तर भारत के वितरकों की बैठक के बाद आज यहां कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में संबोधित करते हुए नंदनी दूध के रणनीतिकप्रमुख अमित सिंह ने कहा कि नंदनी शुद्ध गाय का दूध अब दिल्ली-एनसीआर के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी उपलब्ध कराया जारहा है. नंदनी हरियाणा में भी उपलब्ध होने वाली है उन्होंने कहा कि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में नंदनी गाय का दूध और अन्य डेयरीउत्पाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है और इसी उद्देश्य से हमने हर घर नंदिनी अभियान शुरू किया है. शहर आगरा की विरासत और नंदिनी कीमजबूत आध्यात्मिक विरासत को ध्यान में रखते हुए हमें विशिष्ट मिल्क पार्लर ‘दूध महल’ स्थापित करने की प्रेरणा मिली है.
भारत में नंदनी दूध बनाएंगा अलग पहचान
हमारी संस्कृति और विरासत से निकलकर ‘दूध महल’ विशिष्ट पार्लर उत्तर भारत में नंदिनी की एक अलग पहचान बनेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तर-दक्षिणसंबंध को मजबूत करने के लिए हम नंदिनी के शुद्ध और अपेक्षाकृत सस्ते दूध को उत्तर भारत में निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कर्नाटक के मंड्या जिले से नंदिनी गाय का दूध उत्तर भारत में लाना इसका एक ज्वलंत उदाहरण है. प्रसाद बनाने में मिलावटी घी का मामला सामनेआने के बाद प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर प्रबंधन ने अपने प्रसाद के लिए नंदिनी गाय का घी चुना. दूध वितरण की जानकारी देते हुए नंदिनी मिल्क नॉर्थ केरणनीतिक प्रमुख ने बताया कि नंदिनी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी स्थित प्लांट में को-पैक किया जा रहा है. इस प्लांट की क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन है तथा दूसरा प्लांट हरियाणा सहकारी संघ से रोहतक में लिया जा रहा है. जहां प्रतिदिन 1.0 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण एवंपैकिंग की जाती है.
वितरकों की बैठक में पीआर मंजेद समेत कई लोग रहे मौजूद
वितरकों की बैठक में मनमूल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीआर मंजेश, वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी हरिकेश सिंह तथा अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञकिशन ढींगरा एवं डॉ. शीलवंत सिंह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.अमित सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्यउत्तरी राज्यों नंदिनी के प्रवेश से डेयरी क्षेत्र एवं आपूर्ति श्रृंखला के पेशेवरों के लिए सैकड़ों रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं.राजधानी दिल्ली मेंनंदिनी ब्रांड के शुभारंभ का उद्घाटन खुद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पिछले साल नवंबर में किया था. अपने ब्रांड को वैश्विक स्तर पर ले जानेकी पहल के तहत, नंदिनी ने पिछले विश्व कप क्रिकेट आयोजन के दौरान स्कॉटलैंड और आयरलैंड की क्रिकेट टीमों को प्रायोजित किया था औरवर्तमान में आईएसएल फुटबॉल टूर्नामेंट में एक प्रमुख ब्रांड भागीदार के रूप में शामिल है.