
जम्मू-कश्मीर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके पूर्व क्रिकेटर और अनुभवी बल्लेबाज मिथुन मनहास बीसीसीआई (BCCI) केनए अध्यक्ष चुने गए हैं बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में इसका एलान हुआ मनहास का नाम हाल ही में नई दिल्ली में हुईबीसीसीआई की एक अनौपचारिक बैठक के बाद सामने आया था, जहां यह तय किया गया था कि उन्हें अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया जाएगा. यहपद पिछले महीने रोजर बिन्नी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खाली था यह पहली बार है, जब जम्मू-कश्मीर से कोई खिलाड़ी इस पद के लिएचुना गया है.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर मिथुन मनहास को बधाई दी है। जितेंद्र सिंह ने लिखा, ‘मिथुन मनहास को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेटकंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है जम्मू और कश्मीर के सबसे दूरदराज़ जिलों में से एक, डोडा के लिए यह दिन कितनी बड़ी उपलब्धिहै, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है यह जिला मेरी अपनी जन्मभूमि भी है। कुछ ही घंटों के अंदर दो बड़ी खबरें आई हैं पहले किश्तवार की बेटीशीतल विश्व चैंपियन बनकर चमकती हैं, और उसके कुछ समय बाद मिथुन इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुने जाते हैं.
औपचारिक रूप से नई कमेटी पर फैसला लिया गया
45 साल के मिथुन मनहास भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट के स्टार रहे मनहास घरेलू क्रिकेट में दिल्ली टीम के लिए खेले उन्होंने1997-98 से लेकर 2016-17 तक के लंबे करियर में 157 फर्स्ट क्लास, 130 लिस्ट ए और 91 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 9714 फर्स्टक्लास रन दर्ज हैं. भले ही उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन आईपीएल में वह तीन फ्रेंचाइजियों के लिए खेले इनमें दिल्लीडेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं हाल फिलहाल में वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के प्रशासक रहे औरइससे पहले दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन के संयोजक रह चुके हैं इसके अलावा, वे आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा भीरह चुके हैं.
मनहास रॉजर बिन्नी की जगह लेंगे बिन्नी को पद छोड़ना पड़ा क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नियमों के मुताबिक किसी भी पदाधिकारी कीअधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और रघुराम भट्ट भी इस दौड़ में थे हालांकि, अंत मेंमनहास पर सहमति बनी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में औपचारिक रूप से नई कमेटी पर फैसला लिया गया.
जया शर्मा और श्रावंती नायडू इस पैनल में शामिल होंगी
वार्षिक आम बैठक में अमिता शर्मा को महिलाओं की चयन समिति की अध्यक्ष नियुक्त करने की पुष्टि की गई उन्होंने नीतू डेविड की जगह ली है पूर्वभारतीय तेज गेंदबाज अमिता शर्मा, जिन्होंने 116 वनडे मैच खेले हैं, के साथ श्यामा डे, जया शर्मा और श्रावंती नायडू इस पैनल में शामिल होंगी इनकाकार्यकाल भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाले महिला विश्व कप के बाद शुरू होगा इस टीम में अमिता के अलावा श्यामा डे, सुलक्षणा नाइक, जया शर्मा और श्रावंती नायडू शामिल हैं। श्यामा डे को छोड़कर बाकी चारों इस टीम में नई हैं बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलेभी लिए गए पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को राष्ट्रीय सीनियर पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया। वे एस शरथ की जगह शामिल किएगए हैं. एस शरथ को जूनियर चयन समिति का नया चेयरमैन बनाया गया है और वह वीएस तिलक नायडू की जगह लेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाजआरपी सिंह को सुब्रतो बनर्जी की जगह चयन समिति में शामिल किया गया पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर रहेंगे इसके अलावा इसमेंप्रज्ञान और आरपी के अलावा शिव सुंदर दास और अजय रात्रा शामिल हैं.