उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को मतदान होगाऔर 8 फरवरी को परिणाम सामने आएंगे। इस सीट पर प्रमुख मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच है।उपचुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने जीत का दावा करते हुए कई अहम मुद्दों पर बातकी। आइए जानते हैं, अखिलेश ने क्या कहा।
“मिल्कीपुर उपचुनाव है देश का सबसे अहम चुनाव”- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को “देश का सबसे अहम चुनाव” करार दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के किसान अपनी ज़मीन से परेशान हैंक्योंकि सरकार उनकी ज़मीन सस्ते में छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को उनकी ज़मीन के सही बाजार मूल्य परमुआवजा दिया जाए।
“भा.ज.पा. की हार तय है”- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा की हार तय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को हराने के लिएकिसान, महिलाएं, व्यापारी और युवा सभी तैयार हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अयोध्या में भाजपा के नेताओं द्वारा ही रजिस्ट्री क्यों की जा रहीहै, और इस पर जवाब देने की मांग की।
“अगर सपा की सरकार बनी तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे”- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वह हमेशा अयोध्या को वेटिकन सिटी बनाने की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जहांआश्रम बनने चाहिए थे, वहां भाजपा फाइव स्टार होटल बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने फाइव स्टार होटलों के खिलाफ बयान दिए थे, लेकिन अब बिना बार के होटल बना रही है। अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लाससिटी में बदला जाएगा।