
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ईडन गार्डेंस की पिच का बचाव किया है।गंभीर का कहना है कि टीम ने ऐसे ही विकेट की मांग की थी। भारत को कोलकाता टेस्ट मैच में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह दोमैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। ईडन गार्डेंस की पिच को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे, लेकिन गंभीर ने आलोचनाओं को खारिज किया।भारतीय टीम ने पहली पारी में 30 रनों की बढ़त ली थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर वापसी की और भारत को हराकर दो मैचों कीसीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने 123 रनों की बढ़त लेकर भारत के सामने124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ऑलआउट हो गई।
तेम्बा बावुमा और वाशिंगटन सुंदर की पारियों का जिक्र किया
गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हमने मांगी थी और हमें वही मिला। यहां के क्यूरेटर (सुजन मुखर्जी) बहुत सहयोगी रहे। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी विकेट है जो आपकी मानसिक दृढ़ता का आकलन कर सकती है, क्योंकि अच्छे डिफेंस के साथखेलने वालों ने रन बनाए हैं। गंभीर ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए तेम्बा बावुमा और वाशिंगटन सुंदर की पारियों का जिक्र किया।बावुमा दूसरी पारी में 55 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 31 रन बनाए थे। गंभीर ने कहा, यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जिसकाहमें इंतजार था। इसमें कोई भी कमी नहीं थी और न ही ऐसा था कि ये खेलने लायक नहीं है। अक्षर, बावुमा और वाशिंगटन ने रन बनाए। अगर आपकहते हैं कि यह टर्निंग विकेट है तो ज्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों को लेने चाहिए थे। हम पहले दिन से ही स्पिनरों के लिए मददगार पिच की मांगकरते हैं जिससे टॉस अहम न हो जाए। अगर हम टेस्ट जीत जाते, तो पिच के बारे में इतना सवाल या चर्चा नहीं होती। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जोकिसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कोच ने कहा, वह निगरानी में हैं और फिजियो उन्हें लेकर आज फैसला ले सकते हैं।गंभीर ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए तेम्बा बावुमा और वाशिंगटन सुंदर की पारियों का जिक्र किया। बावुमा दूसरी पारी में 55 रनबनाकर नाबाद रहे थे, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 31 रन बनाए थे।