
बिहार में राहुल गांधी का दमदार आगाज़
बिहार में आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मुज़फ़्फ़रपुर से प्रचार अभियान की शुरुआतकी। इस जनसभा में उनके साथ तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, कांग्रेसमहासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह मंच पर मौजूदरहे। जनसभा में उमड़ी जबरदस्त भीड़ के बीच राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के पास अपार संभावनाएं हैं, लेकिन 20 साल से सत्ता में बैठे लोगों ने उसेपिछड़ा बना दिया।
युवाओं से सवाल जब आप देश बनाते हैं, तो अपना बिहार क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत युवाओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा बिहार के लोग दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और दुबई को बनासकते हैं, तो फिर अपने बिहार को क्यों नहीं बना पा रहे? उन्होंने बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर गहरी चिंता जताई और कहा कि सरकार कीनीतियों ने युवाओं को मजबूर कर दिया है कि वे अपने घर से दूर रोजगार की तलाश में जाएँ।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में सरकार की नाकामी
राहुल गांधी ने नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 20 साल से ये दोनों पार्टियाँ बिहार की सत्ता में हैं, लेकिन नशिक्षा सुधरी, न स्वास्थ्य, न ही रोजगार की स्थिति। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कररही है। राहुल बोले जब सरकार परीक्षा भी सही से नहीं करा सकती, तो रोजगार कहाँ से दिलाएगी?
अब हर चीज़ पर दिखेगा मेड इन बिहार
राहुल गांधी ने अपने भाषण में आर्थिक मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी।राहुल बोले आज हर चीज़ पर मेड इन चाइना लिखा मिलता है, हम चाहते हैं कि अब हर चीज़ पर मेड इन बिहार लिखा जाए। उन्होंने कहा किमहागठबंधन की सरकार आने पर बिहार में नए उद्योग लगाए जाएंगे और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनाए जाएंगे।
नालंदा की परंपरा फिर जगाने का संकल्प
राहुल गांधी ने बिहार के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि कभी नालंदा विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में शिक्षा का केंद्र था। उन्होंने कहामहागठबंधन चाहता है कि बिहार फिर से वही नालंदा बने, जहाँ ज्ञान की रोशनी पूरी दुनिया तक पहुँचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार को फिर सेशिक्षा, संस्कृति और विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।
नीतीश कुमार पर हमला मुख्यमंत्री नहीं, रिमोट हैं
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा नीतीश कुमार खुद को अति पिछड़ा बताते हैं, लेकिन उन्होंने पिछड़ों के लिए कुछनहीं किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है, भाजपा जैसा चाहती है, वे वैसा ही करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहारके लोग अब समझ चुके हैं कि असली सत्ता भाजपा चलाती है,
और नीतीश कुमार सिर्फ दिखावे के मुख्यमंत्री हैं।
मोदी सरकार पर करारा प्रहार दो हिंदुस्तान बना दिए
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए नहीं, बल्कि अरबपतियों के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा एक तरफ गरीब रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं अडानी-अंबानी को करोड़ों की जमीन और संसाधन मुफ्त में दिए जा रहे हैं। राहुलबोले आज भारत में दो हिंदुस्तान बन गए हैं एक गरीबों का, और दूसरा अरबपतियों का।
मोदी दिखावा करते हैं, जनता की तकलीफ नहीं देखते
राहुल गांधी ने छठ पर्व के संदर्भ में कहा-एक तरफ यमुना गंदे पानी से भरी है, जहाँ आम लोग पूजा करते हैं, वहीं मोदी जी के लिए छोटा तालाबबनवाकर उसमें साफ पानी भरवाया जाता है। उन्होंने कहा अगर प्रधानमंत्री को सच में जनता की तकलीफ समझनी है, तो उन्हें जनता के साथ उसी गंदेपानी में नहाना चाहिए।
भाजपा चुनाव चुराती है, अब जनता को चौकन्ना रहना होगा
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में जनादेश का अपमान किया था। उन्होंने कहा भाजपा अब बिहार में भी वैसाही करने की कोशिश करेगी। उन्होंने जनता से अपील की हर मतदाता वोट डाले और लोकतंत्र की रक्षा करे। महागठबंधन की सरकार हर वर्ग, हर जातिऔर हर धर्म के लिए काम करेगी।
संविधान की रक्षा का संकल्प
अपने संबोधन के अंत में राहुल गांधी ने संविधान की प्रति उठाकर कहा गरीबों, किसानों और मजदूरों को अधिकार संविधान ने दिया है, लेकिन भाजपाऔर आरएसएस इस संविधान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा वोट चोरी करती है या संस्थाओं को कमजोर बनाती है, तो वह बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान पर हमला करती है। राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए कहा हम मिलकर इस देश को बचाएँगे, बिहारको फिर से मजबूत बनाएँगे, और हर गरीब, किसान और युवा के सपनों का भारत बनाएँगे।