
मोकामा विधानसभा में जनसुराज के प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारकर पटना में रखा गया है। रविवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक पटना एसएसपी ऑफिस के रंगदारी सेल में उनसे पूछताछ चली। कड़ी सुरक्षा के बीचउन्हें सेल में रखा गया है। यहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद जेल भेजा जाएगा।वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस मामले में प्रतिक्रियादेते हुए कहा कि मोकामा मर्डर केस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए न कोई पक्ष है और न कोई विपक्ष।चुनाव आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि हिंसा की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कीजाएगी।
हथियार बरामद होने के बाद फॉरेंसिक जांच कराई
इधर, डीजीपी विनय कुमार ने कहा, “एसएसपी पटना ने प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारियां कैसे की गईं। यह पूरी तरह जांच का विषय है।जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसकी क्या मंशा थी। इस घटना में दुलारचंद यादव की मौत हुई थी। वहां दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीचझड़प हुई थी। दोनों पक्षों के वाहन सवार समर्थकों के बीच टकराव हुआ और पथराव भी किया गया। इन सभी घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज किएगए हैं, और अब तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें यह हत्या मामला भी शामिल है। जो लोग इन घटनाओं में शामिल पाएजा रहे हैं, उन्हें सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी तक हथियार बरामद नहीं हुआ है। उसे बरामद करने के प्रयास जारी हैं। सबसेपहले यह स्थापित किया जा रहा है कि गोली किसने चलाई। हथियार बरामद होने के बाद फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
प्रशासन अपना काम सही ढंग से कर रहा
दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है, लेकिनबाकी चार आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। अनंत सिंह ‘सरदार’ हैं और उनके चार ‘चेला’ आज़ाद हैं। वे मेरी जान के लिए खतरा बने हुए हैं।इसमामले के पीछे साज़िश है और इसमें कई लोग शामिल हैं। मेरी मांग है कि बाकी चारों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मैं चाहताहूं कि अनंत सिंह को फांसी की सज़ा दी जाए। मुझे लगता है कि इस मामले में सरकार की भी भूमिका है। सिर्फ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गयाहै, जबकि बाकी चार लोगों की गिरफ्तारी छह नवंबर के बाद की जाएगी। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि मुझे और मेरे परिवार को न्याय दिलायाजाए। मेरा फिलहाल कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, मैं सिर्फ न्याय चाहता हूं। इधर, अनंत सिंह राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई व जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह गिरफ्तारी तो होनी ही थी। तेज प्रताप ने कहा कि जिस व्यक्ति पर आपराधिक मामले दर्जहों, उसकी गिरफ्तारी तो निश्चित रूप से होगी ही। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की क़ानून व्यवस्था सबके लिए समानहै। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है और पुलिस प्रशासन अपना काम सही ढंग से कर रहा है।