दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नेउनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन दिया। वर्तमान में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता हैं।
अनुभवी नेता मोहन सिंह बिष्ट
मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की राजनीति में एक अनुभवी नेता माने जाते हैं। वे करावल नगर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार आदिल अहमद खान को 17,000 से अधिक वोटों केअंतर से हराया।
करावल नगर से चुनावी सफर
मोहन सिंह बिष्ट ने 1998 में करावल नगर विधानसभा सीट से पहला चुनाव जीता था और 2015 तक लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।2015 के चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा। बाद में कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए।
2020 में मोहन सिंह बिष्ट ने करावल नगर से फिर से जीत दर्ज की, लेकिन 2025 में पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से टिकट दिया, जहां उन्होंने सफलताहासिल की। इस बार करावल नगर से कपिल मिश्रा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की और रेखा गुप्ता की सरकार मेंमंत्री बने।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार वापसी
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी(AAP) को 22 सीटें मिलीं। इस जीत के साथ बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाया।