NEWS अब तक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज वासुदेव घाट पर आयोजित यमुनोत्सव 2025 यमुना कांक्लेव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रमयमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के संयोजक श्री रविशंकर तिवारी और अन्यपदाधिकारियों ने श्री वीरेन्द्र सचदेवा का हार्दिक स्वागत किया।

बच्चों से संवाद कर ली यमुना बचाने के सुझाव
कार्यक्रम में वीरेन्द्र सचदेवा ने उन स्कूलों के बच्चों से मुलाकात की जो यमुना कांक्लेव में भाग लेने आए थे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे यमुना कोसाफ रखने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने विचार रखे जैसे गंदगी न फैलाना, प्लास्टिक का उपयोग न करना, यमुना किनारे पेड़ लगाना और लोगों को जागरूक करना। सचदेवा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे बच्चे भी यमुना संरक्षण जैसे गंभीरविषय पर सोचते हैं। उन्होंने कहा, बच्चे ही देश का भविष्य हैं, अगर वे आज से ही नदी की सफाई और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेंगे, तो आनेवाले समय में यमुना फिर से साफ और निर्मल बनेगी।

यमुना केवल नदी नहींहमारी आत्मा है
अपने संबोधन में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं है, बल्कि दिल्ली की आत्मा है। उन्होंने कहा, हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृतिऔर हमारा अस्तित्व यमुना से जुड़ा हुआ है। अगर यमुना स्वस्थ रहेगी तो दिल्ली भी स्वस्थ रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमें यह समझना होगा कि यमुनाकी सफाई केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। हर नागरिक को यह सोचनी चाहिए कि वह अपने स्तर पर क्याकर सकता है चाहे वह नदी में कचरा न डालना हो, या दूसरों को इसके प्रति जागरूक करना हो।

यमुना कानक्लेव जैसे आयोजन प्रेरक प्रयास
सचदेवा ने कहा कि यमुना कानक्लेव जैसे आयोजन समाज में पर्यावरण और नदी संरक्षण के प्रति नई सोच और जागरूकता लाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा, इस तरह के प्रयास निश्चित रूप से यमुना को स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होंगे। जब समाज एकजुट होता है, तो बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी आसान हो जाती हैं। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कियह एक आंदोलन है एक ऐसा आंदोलन जो हमें प्रकृति से जोड़ता है और हमें याद दिलाता है कि जल ही जीवन है।

यमुना बचाने का संकल्प जरूरी
सचदेवा ने कहा कि आज यमुना नदी प्रदूषण के कारण बहुत परेशान है। इसमें गंदे नाले, प्लास्टिक और औद्योगिक कचरा गिराया जा रहा है। उन्होंनेकहा कि अगर हम अभी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, यमुना को बचाना केवल एकनदी को बचाना नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के भविष्य को बचाना है। हमें मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि हम यमुना में कोई गंदगी नहीं डालेंगेऔर दूसरों को भी ऐसा न करने की सलाह देंगे।

आयोजन समिति को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह कार्यक्रम बहुत सुंदर और सार्थक रहा। उन्होंनेकहा, यमुना कानक्लेव जैसे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच जगाने वाले हैं। इस आयोजन ने दिखा दिया कि अगर समाज चाहे तो किसी भी नदी कोफिर से जीवन दे सकता है।






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *