यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कुछ दिनों पहले ओवल ऑफिस में तीखी नोक झोक हो गई थी. हालांकि इस बैठक के कुछ दिनों बाद अमेरिका को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के तेवर अब नरम पड़ चुके हैं. जेलेंस्की की ने कहा कि हम अमेरिकाके महत्व को समझते हैं. और हम अमेरिका से प्राप्त सभी समर्थन के लिए आभारी है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का अमेरिका दौरा काफीविवादित रहा. ओवल ऑफिस में (अमेरिकी राष्ट्रपति का कर्यालय)में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की केबीच जुबानी जंग की दुनिया भर में चर्चा हो रही है.दरअसल इस घटना के बाद कलेक्टिव वेस्ट यानी समूहिक पश्चिम में बिखराव की स्थिति पैदा हो गईहै. एक तरह जहां अमेरिकी की कोशिश है कि यूक्रेन किसी भी तरह की रुस युद्ध का विराम कर लें. वहीं यूरोपीय देश जेलेंस्की के साथ खड़े हो गएहैं.इसको लेकर ट्रंप ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की ने अमेरिका का अपमान किया है और युद्ध समाप्त न करके वह विश्व युद्ध 3 को आमंत्रित कर रहा है. ट्रंप से मुलाकात के कुछ दिनों बाद अमेरिका को लेकर जेलेंस्की के तेवर काफी नरम पड़ चुके हैं.
जेलेंस्की ने लिया शिखर सम्मेलन में भाग
लंदन में रूस और यूक्रेन युद्ध पर एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद जेलेंस्की ने कहा ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब हमने अमेरिका केलिए कृतज्ञता महसूस न कि उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा रूस यूक्रेन युद्ध में हमारे साथ खड़ा रहा है. हर कोई युद्ध के मुद्दे परएकजुट है. शांति के वास्तविक सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता है बेसिक हम अमेरिका के महत्व को समझते हैं. और हम अमेरिका से प्राप्त सभी समर्थनके लिए आभारी है. ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब हमने कृतज्ञता महसूस न की हो. हमें युद्ध की नहीं शांति की आवश्यकता है.अगर सुरक्षा की गारंटीमिलती है.और यूक्रेन को नाटो सदस्यता मिलती है तो वह पद छोड़ने को भी तैयार है उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यूक्रेन रूस के साथ शांतिसमझौते में अपना इलाका बिल्कुल भी नहीं छोड़ा जाएगा.अमेरिका के साथ मिनरल डील करने को लेकर यूक्रेन तैयार हो चुका है. जेसेंस्की ने कहा हमखनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है.और अगर यह सुरक्षा गारंटी की दिशा में पहला कदम हो तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं. यह पर्याप्तनहीं है और हम इससे कई अधिक की आवश्यकता है.अमेरिका की यूक्रेन से मदद को लेकर ट्रंप ने कहा कि मिनरल डील की मांग की थी. क्योंकियूक्रेन में लिथियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार है. जो एक अमेरिका के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.