यूपी की राजधानी लखनऊ रविवार को रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनी. यहां उप्र डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड परदुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के उत्पादन इकाई का शुभारंभ हुआ.समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिजिटल माध्यमसे दिल्ली से जुड़े. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ इस परियोजना का उद्घाटन किया. यह कदम रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता को मजबूतऔर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात में सामरिक शक्ति को नई धार देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.इस मौके पररक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी. बल्कि आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत की राजनीतिक सामाजिक औररणनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक थी. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने उन आतंकवादियों को सजा दी. जिन्होंने कई परिवारों के सिंदूर कोमिटा दिया पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए सात मई कीसुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था.
पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन
पाकिस्तानी हमलों के बाद की सभी जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई.इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिनहमारे शहर लखनऊ हमारे राज्य उत्तर प्रदेश और हमारे पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. आज का दिन उस शक्ति की आराधना का दिन है जोहमारी सेनाओं को संबल प्रदान करती है जो हमारी सेनाओं में निहित होकर दुश्मन पर कहर बरपाती है। आज का दिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप सेमहत्वपूर्ण है. क्योंकि मैंने अपने शहर लखनऊ के लिए एक सपना देखा था. कि मेरा शहर भारत के रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में एक बड़ा योगदान देवह सपना अब पूरा हो रहा है.रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि ब्रह्मोस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन इसलिए भी महत्व रखता है क्योंकि आजका दिन बड़ा खास है आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है. आज ही के दिन 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण मेंपरमाणु परीक्षण करके दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी. वह परीक्षण हमारे वैज्ञानिक, इंजीनियर्स, रक्षा कार्मिक और कई अन्य हितधारकों केअथक प्रयासों का परिणाम था.
आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से किया था लॉन्च
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लॉन्च किया था. हमनेउनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया लेकिन पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया. बल्कि मंदिर, गुरुद्वाराऔर गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया.भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेकसैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है. हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमकउस रावलपिंडी तक सुनी गई. जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है. आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ प्रभावी कारवाईकरेगा.