
उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने चुनावसंगठन को मज़बूत करने के लिए हर वार्ड में एक प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है और तुरंत चुनावी ढाँचा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी मेंचाँदनी चौक वार्ड में आज भाजपा की पहली बैठक हुई, जिसने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।
मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक
चाँदनी चौक मंडल की यह बैठक मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, संयोजक पंकजजैन, जिला प्रभारी राजेश भाटिया, जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, जिला विस्तारक जितेंद्र खत्री, पूर्व पार्षद सुमन कुमारगुप्ता और वरिष्ठ नेता हरीश असड़ी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया।
चाँदनी चौक भाजपा का गौरव क्षेत्र
बैठक में मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने अपने ऊर्जावान संबोधन में कहा कि चाँदनी चौक मंडल और वार्ड भाजपा और जनसंघ का गौरव क्षेत्र रहा है। यहवही क्षेत्र है जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश और दुनिया को संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षेत्र में भाजपाकी जीत केवल एक चुनावी उपलब्धि नहीं होगी, बल्कि यह भाजपा की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत होगी।
संगठन सर्वोपरि है, व्यक्तिगत इच्छाओं का त्याग करें
मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय है कि सब अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संगठन को मज़बूत करें। उन्होंने कहाहमें चाँदनी चौक वार्ड को बड़े अंतर से जीतना है। इसके लिए एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। आने वाले तीन दिनों में हर समिति की बैठक कर सभीकार्यकर्ताओं तक संदेश पहुँचाना है और हर घर पर भाजपा का ध्वज लगाना है।
नेताओं ने भरी जीत की हुंकार
बैठक में भाजपा नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं।
संयोजक पंकज जैन ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहाकि चाँदनी चौक के लोग प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रेरित हैं और भाजपा को भारी समर्थन देंगे।
घरों पर लगेगा भाजपा का ध्वज, बनेगा विजय का माहौल
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले कुछ दिनों में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर अभियान चलाएंगे। हर गली और मोहल्ले में भाजपा के झंडेलगाए जाएंगे ताकि पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल बने।
मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा ने कहा कि चाँदनी चौक मंडल का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से भाजपा की जीत के लिए काम करेगा।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास
मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह के जोशीले संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश दिखा। सभी ने संकल्प लिया कि चाँदनी चौक वार्ड में भाजपा कोफिर से विजयी बनाना है। बैठक का माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया।