नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक वीडियो संदेश के माध्यम से जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने वित्त मंत्रीपर मध्यम वर्ग को तकनीकी बातों में उलझाकर गुमराह करने का आरोप लगाया।
चड्ढा ने कहा कि यदि किसी की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक होती है, तो उन्हें पूरी आय पर टैक्स देना होगा, न कि केवल अतिरिक्त आयपर। उन्होंने स्पष्ट किया कि 12 लाख रुपये एक टैक्स छूट (rebate) है, जो पूरी तरह से टैक्स से छूट (exemption) नहीं है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी की सालाना आय 12.76 लाख रुपये है, तो टैक्स पूरे 12.76 लाख रुपये पर लगेगा, न कि केवल76,000 रुपये पर।
सांसद ने यह भी उम्मीद जताई कि वित्त मंत्री अगली बार से निजी हमलों से बचेंगी और मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगी। चड्ढा का यह बयान वित्त मंत्री केहालिया बयानों के संदर्भ में आया है, जिसमें उन्होंने मध्यम वर्ग के लिए टैक्स छूट की बात की थी।