राहुल गांधी रायबरेली दौरे के दौरान बुनकरों, कारीगरों और महिलाओं से मुलाकात की। बुनकरों और कारीगरों ने शिकायत की कि उन्हें उनकी मेहनतका उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि महिलाओं ने महंगाई को लेकर अपनी परेशानियां साझा कीं।
बेरोजगारी और भेदभाव से परेशान दलित युवा
दलित युवाओं के साथ संवाद के दौरान बेरोजगारी और भेदभाव के मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। युवाओं ने बताया कि डिग्री हासिल करने के बावजूदउन्हें नौकरियां नहीं मिल रही हैं।
अग्निवीर योजना पर सरकार से सवाल
अग्निवीर योजना को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं से देश के लिए बलिदान की अपेक्षा रखती है, तो उनके परिवार कीजिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।
भूमि विवाद और शिक्षक भर्ती घोटाले पर चिंता
ग्रामीणों के भूमि विवादों को लेकर उन्होंने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की। वहीं, 69,000 शिक्षक भर्ती घोटाले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा किअब तक ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल सका है।
जनता के लिए हमेशा रहेंगे उपलब्ध
उन्होंने रायबरेली की जनता को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके लिए हाज़िर रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उनकी आवाज़ बुलंद करेंगे।