राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की पंजाब में एंट्री हो गई है. बुधवार को मोहाली में पार्टी की बैठक के दौरान पंजाब इकाई में मंजीत सिंह मोहाली, वरिष्ठ किसान नेता जगतार सिंह भुल्लर, सरदार बछितर सिंह और सरदार मनवीर सिंह मलवा शामिल हुए. ये सभी पंजाब में राष्ट्रीय लोक दल के उत्थानके लिए काम करेंगे. उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए हैं. त्रिलोकत्यागी (राष्ट्रीय महासचिव संगठन), सरदार दिलप्रीत सिंह कोहली (महासचिव) और विनय प्रधान (प्रभारी, जम्मू और कश्मीर) प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थितथे.
संगठनात्मक ढांचा किया गया है तैयार
राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के वरिष्ठ नेता और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया कि पंजाब के ज्वलंत मुद्दों को लेकर पार्टी नेएक विशेष संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है. इस नए ढांचे में पंजाब के प्रमुख किसान नेताओं को भी शामिल किया गया है. जो राज्य की जमीनीसमस्याओं से भली-भांति अवगत हैं. त्रिलोक त्यागी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक दल अब पंजाब में सक्रिय राजनीति करेगा और आगामी विधानसभाचुनाव में भी अपनी भूमिका निभाएगा. पंजाब में नशाखोरी और बेरोजगारी दो सबसे गंभीर समस्याएं हैं जिन पर पार्टी खुलकर आवाज उठाएगी. पार्टीइन मुद्दों को केवल जनसभा और मंचों तक सीमित नहीं रखेगी. बल्कि इन्हें पंजाब की मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य भी करेगी राष्ट्रीय लोक दलपंजाब के युवाओं और किसानों की आवाज बनेगा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा.
पंजाब की इकाई में प्रमुख नेताओं का स्वागत
सरदार मंजीत सिंह मोहाली, अनिल कुमार गर्ग, अशोक कुमार शर्मा (जिला अध्यक्ष पटियाला तृणमूल कांग्रेस), महंत भंगू स्वामी (समन्वयक सचिव), सरदार भोला सिंह झुनेर (सचिव मालवा जोन तृणमूल कांग्रेस), सरदार इकबाल सिंह टंग, सरदार बलदेव सिंह बठोई, रीमा अग्रवाल (समाजिककार्यकर्ता), जसवंत कौर (समाजिक कार्यकर्ता), जसविंदर सिंह (समाजिक कार्यकर्ता), गुरप्रीत सिंह चौहान (महा सचिव), सरदार सुरिंदर सिंह (किसाननेता), सरदार दविंदर सिंह (किसान), अश्विनी कुमार शर्मा, सरदार जगतार सिंह भुल्लर (किसान नेता) और सरदार बछित्तर सिंह (किसान नेता) पार्टी मेंशामिल हुए हैं.