गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने भाजपा नेताओं प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। मनजिंदरसिंह सिरसा ने पंजाबी में शपथ ली। इनके अलावा रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली केविकास को लेकर अपनी योजनाओं पर चर्चा की।
कार्रवाई के मूड में नई सरकार
शपथ लेने के बाद ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने काम की शुरुआत कर दी है। भाजपा सरकार ने दिल्ली की सड़कों की हालत सुधारने, स्वास्थ्य सेवाओंको मजबूत करने और यमुना नदी की सफाई को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
आयुष्मान भारत योजना को दी मंजूरी
रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को समर्थकों से मुलाकात की और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारतयोजना को मंजूरी दी गई है, जिसे पिछली सरकार ने रोक दिया था। जल्द ही यह योजना लागू होगी, जिससे दिल्ली के नागरिकों को मुफ्त औरबेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
जनता से संवाद और कार्य योजनाएँ
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित अपने आवास पर जनता से मुलाकात की। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंनेदिल्लीवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।
गड्ढों और जल संकट पर होगी त्वरित कार्रवाई
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।उनका मुख्य फोकस दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त करना और जल आपूर्ति में सुधार लाना है।
रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।