
अभूतपूर्व घटना ने देश को झकझोरा
एक बेहद चौंकाने वाली और अभूतपूर्व घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। राष्ट्रीय टेलीविज़न पर हुई एक बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेसनेता राहुल गांधी को सीधे तौर पर मौत की धमकी दी। बहस में प्रवक्ता ने कहा राहुल गांधी को छाती में गोली मार देनी चाहिए। इस बयान ने नकेवल राजनीतिक माहौल को हिला दिया, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की गरिमा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राहुल गांधी के संघर्ष से भाजपा हताश कृष्णा अल्लावरू
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने इस धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल राहुल गांधी जी के खिलाफधमकी नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सत्य, न्याय और संविधान की लड़ाई सेभाजपा पूरी तरह विचलित हो चुकी है। इस तरह की भाषा भाजपा के राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक है।
करोड़ों भारतीयों की आवाज़ को धमकी – उदय भानु
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि राहुल गांधी जी भारत के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित समाज कीआवाज़ हैं। ऐसे में उन्हें लाइव टीवी पर मौत की धमकी देना करोड़ों भारतीयों की सामूहिक आवाज़ को धमकी देने जैसा है। उन्होंने सवाल किया किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साफ करना चाहिए कि क्या वे अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं की इस गंदी राजनीति का समर्थन करते हैं।
गांधी और गोडसे की सोच का फर्क दिखा – रूपेश सिंह भदौरिया
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं लीगल विभाग के अध्यक्ष रूपेश सिंह भदौरिया ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी नफ़रत और धमकीकी राजनीति कर रहे हैं। यह राजनीति न केवल अपराध है, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि यह घटना साफ करदेती है कि गांधी और गोडसे की सोच में कितना बड़ा अंतर है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस इस जहरीली विचारधारा से हर स्तर पर लड़ेंगे – चाहे वह पुलिस थाने हों, अदालतें हों यासार्वजनिक मंच। उन्होंने कहा कि किसी भी धमकी या डराने की कोशिश से कांग्रेस अपने रास्ते से नहीं हटेगी।
कानूनी कार्रवाई की मांग
भारतीय युवा कांग्रेस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, डीसीपी और एसीपी को शिकायत दर्ज कराई है।यदि भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तो इसे अदालत तक ले जाया जाएगा। साथ ही, NDBSA (News Broadcasters and Digital Standards Authority) को भी इस घटना की जानकारी देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है।
लोकतांत्रिक विमर्श की गरिमा का सवाल
कांग्रेस ने कहा है कि यह मामला केवल राहुल गांधी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक विमर्श की गरिमा और सभी जनप्रतिनिधियों कीसुरक्षा से जुड़ा हुआ है। यदि इस तरह की धमकियों को सामान्य कर दिया गया तो आने वाले समय में लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।
IYC लीगल विभाग की चेतावनी
भारतीय युवा कांग्रेस लीगल विभाग ने मांग की है कि भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और भारतीय न्याय संहिता(BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक इस अपराधपूर्ण बयानबाजी पर कानून का पूरा भार नहींडाला जाता, कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। भारतीय युवा कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वे लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की गरिमा की रक्षा के लिए हरकानूनी, संवैधानिक और लोकतांत्रिक रास्ता अपनाएँगे।