NEWS अब तक

Prayagraj Latest News: प्रयागराज में 29 अप्रैल को “फुले” फिल्म का दर्शकों से रिव्यू लेने पहुंचे पत्रकार के साथ PVR के कर्मियों द्वारामारपीट करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर दलित पत्रकार ने आरोप लगाया कि फिल्म लगने के बावजूद फिल्म से सम्बंधित पोस्टर वउसके विज्ञापन पीवीआर में नहीं दिख रहे थे. इसके अलावा फिल्म देखने आए दर्शकों से जब बात करने की कोशिश की तो PVR में मौजूदकर्मचारियों और बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.आगे पत्रकार ने बताया कि मैं उत्सुकता से वह वहां आने वाले दर्शकों से बात कर रहे थेतभी PVR के कर्मचारी उन्हें रोकने लगते हैं.लेकिन लोगों का ओपिनियन लेना नहीं बंद करने पर वह पत्रकार के साथ मारपीट पर उतारू हो गए.

उन्होनें कहा कि मैं यहां फुले मूवी का रिव्यू लेने आया था.जो लोग फिल्म देखकर लौट रहे थे उनसे मैं बातचीत कर रहा था. फिल्म का रिव्यू ले ही रहा था कि अचानक मुझे रोक दिया गया.हम दो लोग वहां थे एक मैं और एक मेरा साथी जब PVR कर्मियों ने मेरे साथी को पकड़ लिया तो मैं चिल्लाने लगा कि तुम लोग क्यों उसे पकड़ रहे हो जब मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो मुझे भी दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया. थर्ड फ्लोर पर हमेंले जाकर हमारे साथ अभद्रता की गई. हमें पीटा गया किसी तरह मैं जान बचाकर वहां से बाहर आ गया.लेकिन उन्होनें मेरे साथी को बंधक बना लिया. जब मैं बाहर आया तो प्रशासन को सूचित किया.पुलिस के पहुंचने के बाद कर्मियों ने मेरे साथी को करीब आधे घंटे के बाद छोड़ा.इस घटना को लेकरपत्रकारों का कहना है कि देशभर में पत्रकारों पर हमला हो रहा है.लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा देश में पत्रकार सुरक्षित नहीं है.आगे उन्होनेंकहा कि क्या फिल्म का रिव्यू लेना कोई गुनाह है.फिलहाल मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *