NEWS अब तक

आज देश की राजनीति में यह साफ दिखाई दे रहा है कि एक अकेले राहुल गांधी ने पूरी भारतीय जनता पार्टी को पानी पिला दिया है। जिस तरह से राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष के झूठ, अहंकार और विफलताओं को संसद और जनता के बीच उजागर किया है, उससे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में घबराहट साफ झलक रही है।


लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के भाषणों और बयानों से यह स्पष्ट है कि सत्ता का घमंड अब डर में बदल चुका है। सवालों से बचने के लिए शोर, नारे और भ्रम फैलाने की राजनीति की जा रही है, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर तक छुपाई नहीं जा सकती।
सुनील सिंह ने कहा कि आज विपक्ष नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष कटघरे में खड़ा है, और यह स्थिति राहुल गांधी की स्पष्ट, निर्भीक और जनपक्षीय राजनीति के कारण बनी है। जनता अब तय कर चुकी है कि उसे नाटक नहीं, जवाब चाहिए—नारे नहीं, समाधान चाहिए।
लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है, और जो सवालों से डर जाए, वही असल में कमजोर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *