लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंजकसा। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा अब तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन क्यों नहीं कर पाई?
अमित शाह ने दिया मुस्कुराते हुए जवाब
अखिलेश यादव के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव लाखों कार्यकर्ताओं की रायशुमारीके बाद होता है, जबकि दूसरी पार्टियों में यह फैसला परिवार के भीतर ही लिया जाता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अखिलेश यादव अगले 25 साल तक सपा अध्यक्ष बने रहेंगे।
विधेयक पर चर्चा के दौरान सियासी तंज
अखिलेश यादव ने वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बिल है, लेकिन भाजपा में इस समय प्रतिस्पर्धा चल रही है कि ‘सबसेखराब हिंदू’ कौन है। उन्होंने रविशंकर प्रसाद की कुछ बातों से सहमति जताई लेकिन यह भी जोड़ा कि ज्यादातर बातें पूर्व कांग्रेसी नेता ही कर रहे हैं।
नोटबंदी और महंगाई पर सरकार को घेरा
विधेयक पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने नोटबंदी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारआधी रात में लिए गए नोटबंदी के फैसले को सफल बताती रही, लेकिन आज भी भारी मात्रा में पुरानी मुद्रा बरामद हो रही है।
किसानों और आर्थिक मुद्दों पर सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के वादे में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारीलगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नए विधेयक लाने में लगी है।