नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आज “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा केराष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल ने प्रमुख रूप से मार्गदर्शन दिया। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने की, जबकि प्रदेशसंगठन महामंत्री श्री पवन राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की भागीदारी
इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें सांसद एवं प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली सरकार में मंत्री डॉ. पंकज सिंह और श्री रविन्द्र इंद्रराज शामिल थे। इसकेअलावा, “वन नेशन, वन इलेक्शन” अभियान के दिल्ली संयोजक गजेन्द्र यादव, सह-संयोजक अशोक गोयल देवराहा एवं योगेन्द्र लाकड़ा भी उपस्थितथे।
विकास में आ रही बाधाओं पर चर्चा
मीडिया से बातचीत में भाजपा दिल्ली अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” समय की मांग है। बार-बार चुनाव होने सेविकास कार्य बाधित होते हैं और देश की अर्थव्यवस्था पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों में लगभग हर वर्ष किसी नकिसी राज्य में चुनाव होते रहे हैं, जिससे संसाधनों, धन और समय की भारी बर्बादी हुई है।
देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में जरूरी कदम
श्री सचदेवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान करोड़ों कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में लगते हैं, जिससे नियमित शासन-प्रशासन प्रभावित होता है।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लगने वाली आचार संहिता विकास कार्यों को रोक देती है, जो देश की प्रगति के लिए बाधक बनती है।
जन-जागरण अभियान की घोषणा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने घोषणा की कि पार्टी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी और घर-घर जाकर इसके लाभों के बारे में जागरूकताफैलाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विचार नया नहीं है – 1952 से 1967 तक देश में एक साथ चुनाव होते रहे हैं, लेकिन 1968 के बादराजनीतिक अस्थिरता के कारण यह प्रणाली बाधित हो गई।
राष्ट्रहित में एकजुटता की अपील
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश के समग्र विकास और स्थायित्व के लिए “वन नेशन, वन इलेक्शन” को अपनाना समय की आवश्यकता है और भाजपाइस विचार को राष्ट्रीय अभियान का रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।