वाशिंगटन में इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड को एफबीआई के फील्ड ऑफिस से कुछ कदमकी दूरी पर स्थित कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास अंजाम दिया गया. होमलैंड सुरक्षा सचिव ने इस बारे में जानकारी दी है. होमलैंड सिक्योरिटीसेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने बताया कि वॉशिंगटन में इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की बुधवार शाम को यहूदी संग्रहालय के पास गोली मारकरहत्या कर दी गई. फिलहाल संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, इस्राइली विदेश मंत्री ने वाशिंगटन डीसी में मारे गए इस्राइली कर्मियों कीपहचान यारोन लिस्चिंस्की और सारा मिलग्रिम के रूप में की है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि बुधवार शामको जब दो इस्राइली कर्मी एक पुरुष और एक महिला, कैपिटल यहूदी संग्रहालय में एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे.
सुरक्षाकर्मियों ने लिया हिरासत में
तभी संदिग्ध हमलावर वहां पहुंचा और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. स्मिथ ने बताया कि संदिग्ध की पहचान शिकागो निवासी 30 वर्षीयएलियास रोड्रिगेज के रूप में हुई है. उसे गोलीबारी से पहले संग्रहालय के बाहर घूमते हुए देखा गया था. गोलीबारी के बाद वह संग्रहालय में चला गयाऔर कार्यक्रम सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया. इस दौरान संदिग्ध ने गोली मारने के बाद फ्री फलस्तीन के नारे भी लगाए. वहीं, अमेरिका मेंइस्राइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि मारा गया जोड़ा सगाई करने वाला था. उसका अगले सप्ताह येरुशलम में शादी की योजना थी वहीं, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने हत्या के बारे में बताया कि जब गोलीबारी हुई उस वक्त वह पूर्व न्यायाधीश जीनिन पिरो के साथ घटनास्थल पर ही थीं. वे वाशिंगटन में अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में कार्य करती हैं और जिनका कार्यालय इस मामले पर मुकदमा चलाएगा.
ट्रम्प ने दी हत्याओं पर प्रतिक्रिया
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने भी इन हत्याओं पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि येहत्याएं साफ तौर पर यहूदी-विरोधी भावना पर आधारित हैं. नफरत और कट्टरपंथ के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है. बहुत दुख की बात है कि ऐसीचीजें हो सकती हैं. इस बीच, एफ.बी.आई. निदेशक काश पटेल ने बताया कि मुझे और मेरी टीम को आज रात कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहरऔर हमारे वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के पास डाउनटाउन डी.सी. में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है. हम इसे लेकर एम.पी.डी. के साथमिलकर काम कर रहे हैं और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं. उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए कहा कि हम इस बारे में जरूरी अपडेट देते रहेंगे.