
दिल्ली में सहकारिता बैंकिंग को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण, एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि राजधानी केसहकारिता क्षेत्र को मज़बूत और आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यशैली में पारदर्शिता, नई शाखाओं कीस्थापना, आसान वित्तीय सहायता और आत्मनिर्भरता की दिशा में योजनाओं को बढ़ावा देकर दिल्ली के सहकारिता बैंकों को देश में मॉडल के रूप मेंस्थापित किया जाएगा। रविन्द्र इन्द्राज सिंह जाकिर बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से जामिया कोऑपरेटिव बैंक द्वारा शुरू की गई ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंससेवा के शुभारम्भ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सेवा मानवता की भावना को सशक्त करेगी और समाज केजरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंस सेवा मानवता की दिशा में सार्थक पहल
कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि जामिया कोऑपरेटिव बैंक की यह नई पहल समाज के प्रति सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह एम्बुलेंस सेवा गंभीररूप से बीमार मरीजों को आसपास के अस्पतालों तक सुरक्षित पहुँचाने में मदद करेगी। साथ ही यह सेवा मृतकों को अस्पताल से घर या कब्रिस्तान/श्मशान तक पहुँचाने की व्यवस्था भी करेगी ताकि उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्मानपूर्वक पूरी की जा सके। यह पहल लोगों को तत्कालचिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सहानुभूति और एकता का संदेश भी देगी।
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत दिल्ली में सहकारिता से जुड़ी कई रचनात्मक औरजनहितकारी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि दिल्ली में सहकारिता आंदोलन को मज़बूती देने के लिए सरकार कई स्तरोंपर सुधार कर रही है, ताकि राजधानी का हर नागरिक विकसित दिल्ली के निर्माण में साझेदार बन सके।
सहकार से समृद्धि के संकल्प ने बदली देश की तस्वीर
सहकारिता मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकार से समृद्धि के विज़न नेभारत के सहकारिता आंदोलन को नई ऊँचाइयाँ दी हैं। उन्होंने कहा कि देश की दो अग्रणी सहकारी संस्थाएँ अमूल और इफको आज वैश्विक सहकारीसंस्थाओं की सूची में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर हैं। यह भारत के सहकारिता क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। इन्द्राज ने कहा कि विकसित भारतके साथ-साथ विकसित दिल्ली की दिशा में भी सहकारिता क्षेत्र का योगदान अहम होगा। इसी उद्देश्य से दिल्ली सरकार पहली बार सहकारी संस्थाओंके संचालन और वित्तीय ढांचे में व्यापक सुधार ला रही है।
जामिया कोऑपरेटिव बैंक बना जनसेवा का प्रतीक
रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि जामिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने हमेशा से सहकारिता की भावना को आगे बढ़ाने और छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन देनेमें अग्रणी भूमिका निभाई है। बैंक की आठ शाखाएँ दक्षिण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में संचालित हो रही हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य गरीब, मजदूर, छोटेकारोबारी और वंचित वर्ग को वित्तीय सहायता देना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि बैंक की यह पहल दिल्ली के वित्तीय समावेशन केलक्ष्य को और मज़बूती देगी।
बैंक प्रबंधन ने जताया आभार, आगे भी सामाजिक योगदान की प्रतिबद्धता
कार्यक्रम के दौरान बैंक के अध्यक्ष एम.क्यू.एच. बेग ने सहकारिता मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जामिया कोऑपरेटिव बैंक आगे भीसमाज के हित में कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवा देना नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना भी है। उन्होंनेकहा कि ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंस सेवा का संचालन और प्रबंधन जामिया नेशनल फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा, जिससे सेवा की निरंतरता औरगुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।
मानवता और सहकारिता का संगम दिल्ली में नई दिशा
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह सेवा दिल्ली में मानवीयता और सहकारिता की भावना को नई दिशा देगी। मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने कहाकि सरकार ऐसे प्रयासों को लगातार प्रोत्साहित करेगी, ताकि दिल्ली न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सामाजिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बनसके। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता और भागीदारी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार शीघ्र ही नई नीतियाँ लाने जा रही है, जिनसे आमनागरिकों और छोटे कारोबारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।