
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा का श्रद्धांजलि संदेश
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विजय कुमार मल्होत्रा को याद करते हुए कहा कि वे न केवल दिल्ली भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष थे, बल्किजनसंघ काल से ही कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षक रहे। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपना बड़ा हिस्सा दिल्ली के विकास को समर्पित किया।सचदेवा ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी और शहरी गरीबों के लिए आश्रय योजना लाना हो या दिल्ली को पहला फ्लाइओवर देना, ये सब उनके विकासपुरुष होने का प्रमाण है।
संघर्ष, सेवा और समर्पण का जीवन
दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनका प्रभाव केवल दिल्लीतक ही सीमित नहीं था, बल्कि हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता उनके अनुशासित जीवन से प्रेरणा लेते रहे हैं।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रतीक
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने उन्हें भारतीय राजनीति का वरिष्ठतम नेता बताते हुए कहा कि वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपादिल्ली प्रदेश के प्रथम अध्यक्ष थे। उन्होंने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना को जिया और संसदीय व्यवस्था को मजबूत करने में बड़ा योगदान दिया। उनकापूरा जीवन समाज और देश की सेवा में समर्पित रहा। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रो. मल्होत्रा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी रहेगा।
आर.पी. सिंह ने किया फ्लाईओवर का नाम बदलने का आग्रह
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह ने उनके निधन को व्यक्तिगत आघात बताया। उन्होंने कहा कि प्रो. मल्होत्रा विकास स्तंभ थे। उन्होंनेदिल्ली की मुख्यमंत्री से मांग की कि पटेल नगर से मोती नगर तक बने दिल्ली के पहले फ्लाईओवर का नाम बदलकर विजय सेतु रखा जाए।
प्रवीन खंडेलवाल का बयान
भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा का निधन न केवल भाजपा बल्कि पूरे दिल्ली समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने दिल्ली में आधुनिक विकास की नींव रखी और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने के लिए काम किया। इसके अलावा दिल्लीऔर देश में खेलों के विस्तार के लिए भी उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया।
प्रवीण शंकर कपूर ने उन्हें राजनीति का प्रतीक पुरुष बताया
दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली की राजनीति में सदैव सुचिता और ईमानदारी के प्रतीक पुरुषरहेंगे। जनसंघ काल से लेकर भाजपा की स्थापना और संसदीय दल की जिम्मेदारियों तक उन्होंने पार्टी के राजनीतिक विमर्श को आगे बढ़ाया। वेदिल्ली की जनता के सेवक और भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिभावक थे।
अन्य नेताओं की श्रद्धांजलि
भाजपा सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, विधायक अनिलशर्मा, हरीश खुराना तथा डीडीए सदस्य राजीव बब्बर ने भी प्रो. मल्होत्रा के परिजनों से मिलकर और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।