
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रदूषण स्थिति परतर्कहीन और तथ्यहीन बयानबाज़ी कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। सचदेवा ने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया जैसेलोग सिर्फ़ राजनीति करने में व्यस्त हैं, जबकि भाजपा सरकार पर्यावरण सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
प्रदूषण पर राजनीति नहीं, जिम्मेदारी चाहिए
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि निस्संदेह दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति थोड़ी चिंताजनक है, लेकिन यह भी सच्चाई है कि पिछले कुछ वर्षों में स्थिति मेंसुधार हुआ है। भाजपा की सरकार और पर्यावरण मंत्री लगातार विशेषज्ञों के साथ मिलकर प्रदूषण घटाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा किआप पार्टी की आदत बन गई है कि हर साल नवंबर में दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बताकर सिर्फ़ बयानबाज़ी की जाए।
सौरभ भारद्वाज पर निशाना
सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज पर तीखा वार करते हुए कहा कि वह तर्कहीन और मनगढ़ंत बयान देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जबआज दिल्ली का औसत ए.क्यू.आई. 310 के आसपास है, तो आप पार्टी इसे गैस चैंबर क्यों बता रही है? पिछले तीन सालों में 3 नवम्बर 2024 कोए.क्यू.आई. 382, 2023 में 468 और 2022 में 450 था तब सौरभ भारद्वाज और उनकी पार्टी की चिंता कहां थी?
मनीष सिसोदिया पर भी टिप्पणी
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी 2025 के विधानसभा चुनाव में हारने के बाद मनीष सिसोदिया दिल्ली के नॉन रेजिडेंट बन चुके हैं। अब सौरभभारद्वाज उनके नाम से बयान जारी कर रहे हैं, जबकि जनता जानना चाहती है कि उन्हें प्रेस बयान देने के लिए कहां से ढूंढकर लाया गया? उन्होंने कहाकि यह पूरी तरह राजनीतिक नाटक है, जिसका मकसद जनता का ध्यान भटकाना है।
मुख्यमंत्री और नेताओं के दौरे पर जवाब
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं के बिहार दौरे पर सवाल उठाए हैं, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि यदि प्रदूषण केसमय भाजपा की नेता रेखा गुप्ता का बिहार जाना गलत है, तो फिर बाढ़ प्रभावित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गुजरात दौरा, आतिशी मार्लेनाका गोवा जाना और गोपाल राय का गुजरात में चुनावी प्रवास क्या सही है?
भाजपा का रुख स्पष्ट
सचदेवा ने कहा कि चुनाव के समय विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री प्रचार के लिए जाते हैं, यह एक सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया है। आप पार्टीइस पर राजनीति कर रही है जबकि भाजपा मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा एक जागरूक सरकार है जो पर्यावरण के साथ जनताकी भलाई के लिए ठोस कदम उठा रही है।