दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परगंभीर आरोप लगाए। उन्होंने केजरीवाल के शकूर बस्ती रेलवे झुग्गी कैंप के दौरे और वहां के लैंड यूज चेंज करने के बयान को सरासर झूठ करार दिया।एलजी ने कहा कि केजरीवाल ने जानबूझकर गुमराह करने वाला बयान दिया है, जबकि इस मामले में डीडीए ने न तो किसी तरह का लैंड यूज चेंजकिया है और न ही कोई डेमोलेशन या खाली कराने का नोटिस जारी किया है।
डीडीए की 27 दिसंबर की बैठक का हवाला
एलजी वीके सक्सेना ने डीडीए की 27 दिसंबर की बोर्ड बैठक का हवाला देते हुए बताया कि इस बैठक में रेलवे की एक खाली भूमि के लैंड यूज चेंजकरने पर केवल चर्चा की गई थी, लेकिन इस पर कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लैंड यूज चेंज की चर्चा उसभूमि से संबंधित थी, जो रेलवे की खाली भूमि थी, और यह शकूर बस्ती से संबंधित नहीं है।
एलजी का तंज और केजरीवाल को सलाह
एलजी ने केजरीवाल को सलाह दी कि वे जल्द ही इस मामले में झूठ बोलना बंद करें, अन्यथा डीडीए उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इसकेसाथ ही उन्होंने तंज भी कसा और कहा कि यदि केजरीवाल शकूर बस्ती में अंदर तक जाते, तो उन्हें वहां की बदहाली नजर आती। उन्होंने यह भी कहाकि बस्ती में सफाई, पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य बुनियादी सुविधाएं दिल्ली सरकार के अधीन हैं, और इनकी स्थिति सुधारने कीजिम्मेदारी भी अरविंद केजरीवाल की है।
झुग्गीवालों के लिए डीडीए की योजनाएं
एलजी ने आगे कहा कि डीडीए ने प्रधानमंत्री के “जहां झुग्गी, वहां मकान” योजना के तहत सभी झुग्गीवालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लैटदिए हैं, और अब ये लोग सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन जी रहे हैं।