
दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहरीली हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसीबीच कांग्रेस नेता शशि थरूर का पुराना ट्वीट एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दिल्ली के प्रदूषण पर उनके व्यंग्य को बखूबीदर्शाता है। दरअसल, शशि थरूर ने साल 2019 में एक्स (तब ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था ‘कब तक जिंदगी काटोगेसिगारेट, बीड़ी और सिगार में… कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में… Delhi Tourism’ “Delhi is Injurious To Health!!”
छह साल बाद भी उतनी ही प्रासंगिक लग रही
यह पोस्ट उस समय भी खूब चर्चा में रही थी और अब छह साल बाद भी उतनी ही प्रासंगिक लग रही है। दिल्ली की हवा की खराब हालत को लेकरथरूर का यह व्यंग्य लोगों के बीच जागरूकता और निराशा दोनों का मिश्रण बन गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट को रीशेयर करतेहुए लिखा छह साल बाद भी कुछ नहीं बदला। वहीं कुछ ने लिखा कि थरूर का यह ट्वीट आज भी उतना ही सटीक है जितना 2019 में था।
450 से ऊपर दर्ज किया
बता दें कि दिल्ली में इन दिनों AQI 450 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार ऐसे स्तर पररहने वाली हवा से सांस की बीमारियां, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। राजधानी में सरकार ने स्कूल बंद करने और निर्माणकार्यों पर रोक जैसे अस्थायी उपाय लागू किए हैं, लेकिन प्रदूषण का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।