महाराष्ट्र की सियासत में फिर से हलचल मच गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमलाबोला है। राउत का कहना है कि शिंदे गुट में जल्द ही नया नेतृत्व उभरने वाला है और बीजेपी ने शिंदे को हटाने की योजना बनाई है।
शिंदे गुट में नया नेतृत्व?
संजय राउत ने कहा कि शिंदे लगातार अपनी स्थिति को लेकर परेशान रहते हैं, इसलिए वह अक्सर अपने गृह नगर सतारा चले जाते हैं। राउत ने दावाकिया कि बीजेपी ने शिंदे को हटाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसके अलावा, शिंदे गुट के सीनियर नेता उदय सामंत को 20 विधायकों कासमर्थन प्राप्त है, जिससे पार्टी में नेतृत्व की समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं।
उदय सामंत का दावा
उदय सामंत ने हाल ही में यह दावा किया था कि विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना (UBT) के कई सांसद शिंदे गुट से जुड़ने की इच्छा रखते हैं।सामंत ने यह भी कहा कि जल्द ही आप देखेंगे कि शिवसेना (UBT) के जनप्रतिनिधि शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। हालांकि, संजय राउत नेइस बयान का खंडन करते हुए कहा कि यह केवल सामंत का निजी दावा है।
शिंदे-फडणवीस के बीच बढ़ी नाराजगी
महाराष्ट्र सरकार बनने के बाद से ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुछ फैसलों को लेकर नाराजगी देखी जारही है। हाल ही में, फडणवीस सरकार ने संरक्षक मंत्रियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें जिलों के गार्जियन मिनिस्टर बनाए गए थे। शिंदे की शिवसेनाने रायगढ़ और नासिक जिलों की मांग की थी, लेकिन इस मांग को नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे शिंदे नाराज हो गए थे।
राजनीतिक तनाव और भविष्य के संभावित बदलाव
महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम लगातार बदल रहे हैं। संजय राउत के दावे से यह स्पष्ट हो रहा है कि शिंदे गुट में अब भी अंतर्कलह जारी है और यह राज्यकी राजनीति में नए बदलाव ला सकता है।