दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने वाल्मीकिसमुदाय के लोगों के खिलाफ हो रही कथित गिरफ्तारीयों पर चिंता जताते हुए बीजेपी और अमित शाह से सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया किदिल्ली में वाल्मीकि समुदाय के लोग निशाना बन रहे हैं और उनके खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई की जा रही है। संजय सिंह ने वाल्मीकि समुदाय सेअपील की कि वे अपनी वोट की ताकत से इन गिरफ्तारियों का जवाब दें।
संजय सिंह ने बताया कि वाल्मीकि चौपाल के प्रधान उदयगिर को मंदिर मार्ग थाने में और हरीश जी को साउथ एवेन्यू थाने में गिरफ्तार किया गया।उनका कहना था कि यह कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की जा रही है।
अनिल वाल्मीकि ने संजय सिंह के बयान को बताया राजनीति से प्रेरित
संजय सिंह के इन आरोपों का जवाब देते हुए, एनडीएमसी सदस्य अनिल वाल्मीकि ने कहा कि उनका बयान पूरी तरह से राजनीतिक था और यहइसलिए क्योंकि AAP जानती है कि वह दिल्ली में हार रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने वाल्मीकि समुदाय का जो सम्मानदिया है, उससे AAP घबराई हुई है।
अनिल वाल्मीकि ने आगे कहा, “सभी 70 विधानसभा सीटों पर वाल्मीकि और दलित समुदाय बीजेपी को वोट दे रहे हैं।” उन्होंने दावा किया किअरविंद केजरीवाल अपनी सीट हारने वाले हैं, खासकर नई दिल्ली विधानसभा सीट से, जहां बीजेपी की जीत सुनिश्चित है।
वाल्मीकि समाज का बीजेपी के साथ समर्थन: अनिल वाल्मीकी
अनिल वाल्मीकि ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने पहले वाल्मीकि समाज के नौजवानों को गुंडा बताया था, जिन्होंने नौकरीकी मांग की थी और उन पर गलत आरोप लगाए गए थे। उनके अनुसार, अब पूरा वाल्मीकि समाज बीजेपी के साथ खड़ा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी और केजरीवाल तीसरे स्थान पर रहेंगे।