
UER 2 पर टोल बना गांव वालों की समस्या
दिल्ली के बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीणों और किसानों की आवाज़ बुलंद की। उन्होंनेकहा कि हाल ही में UER 2 (Urban Extension Road 2) बनाया गया है, लेकिन इस पर बहुत महंगा टोल लगा दिया गया है। यह टोल सीधेतौर पर गांव वालों और किसानों के लिए एक बड़ा बोझ बन गया है।
किसानों की जमीन पर बनी सड़क, फिर भी देना पड़ रहा टोल
संजीव झा ने बताया कि इस सड़क का निर्माण उन्हीं किसानों की जमीन पर किया गया है, जिनकी ज़मीन सरकार ने पहले ही अधिग्रहित कर ली थी।अब वही किसान और ग्रामीण अगर अपने ही इलाके के एक गांव से दूसरे गांव जाना चाहें, तो उन्हें टोल चुकाना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया – “कोई अपनी ही जमीन पर बनी सड़क का टोल क्यों दे?”
लगातार धरने पर बैठे गांव वाले
संजीव झा ने कहा कि गांव वाले पिछले कई महीनों से धरने पर बैठे हैं। उनकी साफ मांग है कि UER 2 टोल के आसपास बसे सभी गांवों को टोलसे मुक्त किया जाए। लेकिन अफसोस की बात है कि अब तक न तो केंद्र सरकार और न ही दिल्ली सरकार का कोई जिम्मेदार अधिकारी या नेता उनसेमिलने आया है।
नेताओं का अहंकार और गांव वालों की अनदेखी
विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि यही गांव वाले वोट डालकर नेताओं को चुनते हैं। लेकिन सत्ता में आने के बाद नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गयाहै कि वे उन्हीं लोगों की आवाज़ सुनना भी जरूरी नहीं समझते। उन्होंने कहा कि गांव की अपनी छोटी-छोटी सड़कों पर अब लंबा जाम लगने लगा हैऔर मुख्य सड़कें भी खराब हो रही हैं। ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
टोल से बढ़ रही दिक्कतें
संजीव झा ने कहा कि गांव वालों की यह मांग पूरी तरह से जायज है। अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो लोग मजबूरी में वैकल्पिक रास्तों काइस्तेमाल करेंगे। इससे गांव की छोटी सड़कें और ज्यादा खराब हो जाएंगी और ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
सरकार के वादे और हकीकत
विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से किसानों और गांव वालों को कई बार आश्वासन जरूर दिया गया है, लेकिन धरने पर बैठे महीनों गुजरगए और अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और किसानों के साथ अन्यायपूर्ण है।
संजीव झा की अपील
अंत में संजीव झा ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह अपने अहंकार को छोड़कर गांव वालों की आवाज़ सुने। उन्होंने कहा –“UER 2 टोल केआसपास बसे गांवों के लिए टोल फ्री किया जाना चाहिए। यह लोगों का हक है। जिनकी जमीन पर सड़क बनी है, उन्हीं को टोल देना पड़े – यहकिसी भी हाल में न्यायसंगत नहीं है।”