
केरल भाजपा ने सोमवार को सबरीमाला के सोने से जुड़े विवाद को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए बड़ा कदम उठाया। पार्टी ने अयप्पा भक्तों से एककरोड़ हस्ताक्षर जुटाने का अभियान शुरू किया है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग की जा सके। यह अभियान मलयालम महीनेवृश्चिकम के पहले दिन शुरू हुआ, यानी वह दिन जब सबरीमाला में वार्षिक तीर्थयात्रा की शुरुआत होती है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ तिरुवनंतपुरम केप्रसिद्ध पाझवंगड़ी गणपति मंदिर के सामने भाजपा के राज्य महासचिव एस. सुरेश ने किया। इस दौरान भाजपा के राज्य महासचिव एस. सुरेश ने कहाकि भक्तों के हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को सौंपे जाएंगे। उन्होंने पड़ोसी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अयप्पा भक्तों से भी इस अभियान में शामिल होने कीअपील की। उनके अनुसार, ‘सबरीमाला की रक्षा के लिए यह एकजुटता जरूरी है।’ भाजपा नेता ने कहा कि सबरीमाला में जो हुआ, वह सिर्फ सोने कीचोरी नहीं थी, बल्कि श्रद्धास्थल को चोट पहुंचाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था।
हस्ताक्षर अभियान चलाएं
भाजपा नेता ने केरल की पिछली एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों पर आरोप लगाया कि वे ‘सबरीमाला को कमजोर करने की कोशिशें करती रही हैं, और यह सब एजेंटों व बिचौलियों के जरिए गुप्त रूप से किया गया।’ उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय मंच पर लाया जाना जरूरी है, और हस्ताक्षरअभियान उसी दिशा में पहला कदम है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को हस्ताक्षर संग्रह भी शुरू हो गया। जानकारी केमुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता दक्षिण भारत के कई राज्यों में घर-घर जाकर और सार्वजनिक स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।
पार्टी की तरफ से यह अभियान शुरू किया गया
कुछ दिन पहले, भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस अभियान की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सबरीमाला में सोने की परत चढ़ानेसे जुड़े कामों में अनियमितताएं हुई हैं, और यात्रियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है। चंद्रशेखर ने यह भी मांग की थीकि त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड की पिछले 30 वर्षों की गतिविधियों का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से विशेष ऑडिट कराया जाए। केरलभाजपा ने राज्य में एक करोड़ हस्ताक्षरों का अभियान शुरू किया है। बता दें कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सबरीमाला ‘सोने घोटाले’ में हस्तक्षेप कीमांग कर रही है। इसी को लेकर पार्टी की तरफ से यह अभियान शुरू किया गया है।