
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वींजयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का श्रवण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं नेसरदार पटेल को राष्ट्रनिर्माता बताया। डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत माता की सेवा के भाव से वर्तमान भारत की इबारत लिखी। वेएकता, दृढ़ता और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे। विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत का नक्शा तैयार किया। प्रधानमंत्री मोदी जीअतीत की गलतियां सुधार रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर, धारा 370 हटाना, तीन तलाक उन्मूलन जैसे कार्य इसके प्रमाण हैं।
नेहरू जी को कश्मीर मुद्दे पर स्पष्ट सुझाव दिए थे
सीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने नेहरू जी को कश्मीर मुद्दे पर स्पष्ट सुझाव दिए थे, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ले जाने का निर्णय अलग था। भाजपा सभीमहापुरुषों को सम्मान देती है, इसलिए प्रधानमंत्री संग्रहालय बनवाया गया। खंडेलवाल ने कहा कि सरदार पटेल की सूझबूझ नहीं होती तो आजादीअधूरी रहती। महात्मा गांधी के नेतृत्व और बलिदानियों के कारण आजादी मिली, लेकिन पटेल ने देश को एक किया। प्रधानमंत्री मोदी जी “एकभारत-श्रेष्ठ भारत” को साकार कर रहे हैं। यदि हम एकजुट रहें तो 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल होगा। सरदार पटेल का जीवन कर्तव्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण है। युवाओं को यही संदेश दें कि एकता में ही ताकत है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।नेताओं ने जोर दिया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों पर पहुंचेगा।