ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. उन्होंने बतायाकि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू- कश्मीर (POJK) में आतंकी ठिकानों पर जो हमले किए. उसमें कम से कम 100 आतंकवादीमारे गए. उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को भरोसा दिलाया कि अगर पाकिस्तान भारत में हमले करता है तो देश की सेना मुंहतोड़ जवाब देगी.समाचारएजेंसी पीटीआई के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में मौजूद एक सूत्र ने बताया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 100 सेअधिक आतंकवादी मारे गए. सटीक अनुमान लगाना कठिन है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है सरकार विवरण जमा कर रही है अगर पाकिस्तानहमला करता है तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा.
आतंकवाद संगठन करना हैं घोषित
बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सभी नेताओं ने परिपक्वता दिखाई और किसी तरह की नोंकझोंक नहीं की. यह बैठकदोनों देशों के तनाव के मुद्दे पर व्यापक राजनीतिक आम सहमति बनाने के लिए बुलाई गई थी. सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से ऑपरेशन सिंदूर कीसफलता पर हमारे सशस्त्र बलों को बधाई दी और बिना किसी असहमति के सरकार को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया.बैठक में हैदराबादसे निर्वाचित ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, आतंकवादियों के खिलाफऑपरेशन सिंदूर चलाने के लिए वे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना करते हैं. उन्होंने कहा ‘मैंने यह भी कहा कि हमें टीआरएफ के खिलाफ एकअंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को इसे आतंकवादी संगठन घोषित करना चाहिए.
हम हैं सरकार के साथ- खरगे
हमें अमेरिका से भी टीआरएफ को देश में विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए कहना चाहिए.इससे पहले दोनों देशों के बीच उपजेतनावपूर्ण हालात के मद्देनजर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमसरकार के साथ हैं. खरगे ने कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में हमें गोपनीयता का हवाला देकर जानकारी नहीं दी गई. राहुल गांधी ने कहा किहमने सरकार को पूरा समर्थन दिया है बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्रीकिरेन रिजिजू भी मौजूद रहे. इनके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे. इनके अलावा कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खरगे भी बैठक में शामिल हुए. बैठक में सरकार विपक्ष के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बाद की जवाबी कार्रवाई और भविष्य कीतैयारियों को लेकर जानकारी दे रही है.कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ सरकार को पूरा समर्थन और सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए ‘संविधानबचाओ रैलियों’ समेत पार्टी के सभी तय कार्यक्रम रोक दिए हैं. वहीं तनाव के माहौल में पीएम मोदी ने तीन देशों का दौरा रद्द कर दिया है. प्रधानमंत्रीमोदी 13 से 17 मई तक नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड के दौरे पर जाने वाले थे.