मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है. इस माहौल में जवानों के कारणभारत ने पाकिस्तान के हौसले पस्त किए दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा. जिसमें आतंकियों के जनाजे मेंवहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए यह चीजें दिखाती हैं कि पाकिस्तान विफल राष्ट्र है और 70-75 वर्षों में उसने केवल आतंकवाद के बीजबोए हैं पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी ही दुनिया को बताई है. आतंकवाद को दिए जा रहे प्रश्रय इस बात को साबित करते हैं किआतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को भी निगल देगा. खोखला हो चुका पाकिस्तान आज जिस प्रकार का दुस्साहस कर रहा है, ऑपरेशन सिंदूर उसकाजवाब था आने वाले समय में यह तय है कि भारत की तरफ जो भी अंगुली उठाएगा और बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध सुरक्षा में सेंध लगाने काकार्य करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के शौर्य कोसलामी देने के लिए बुधवार को अपने सरकारी आवास से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को रवाना किया. सीएम योगी ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा कानेतृत्व किया सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों, पूर्व सैनिकों, नौजवानों काअभिनंदन किया.
भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को किया सैल्यूट
सीएम ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट करते हुए बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। देशभक्ति के जयघोष केबीच बच्चों ने 2000 फीट लंबा तिरंगा का प्रदर्शन किया. सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर केपहलगाम में वीभत्स व बर्बर घटना को अंजाम दिया था. जिसकी निंदा देश-दुनिया ने की थी लेकिन आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान व उसके आकामौन रहे. भारत के आन-मान-शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने सारे प्रमाण दिए, उसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाजनहीं आया तो अंततः ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया. पहले ही दिन 100 से अधिक आतंकियों व प्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद के विषबेल को पालने-पोसने में योगदान देने वाले उनके परिवार से जुड़े लोगों को वीभत्स कृत्य की सजा दी गई. सभी ने भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य का लोहा मानापाकिस्तान की हिमाकत का थल, वायु व नौसेना के बहादुर जवानों ने मजबूती से जवाब दिया और दुनिया को भी संदेश दिया कि हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं.
जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जवानों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है. यह तिरंगा भारत के आन, मान-शान तथाशौर्य-पराक्रम का प्रतीक है तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने, सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने व पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने केलिए यूपी में आज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हो रहा है. भीषण गर्मी के बावजूद इतनी सुबह आपकी उपस्थिति भारतीय सेना के प्रति सम्मान कीअभिव्यक्ति का सुंदर उदाहरण है. यही धैर्य व समर्पण का भाव भारतीय नागरिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैनिकों व देश की सरकार के प्रति व्यक्तकिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का पहले दिन से ही संकल्प रहा है कि जब हम नए और विकसित भारत की बात करते हैं तो हमारा ध्येय राष्ट्रप्रथम होना चाहिए. विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है कि हम राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करें. जब राष्ट्र प्रथमका भाव 140 करोड़ भारतीयों की प्राथमिकता होगी तो अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए हर भारतवासी लगेगा, फिर दुनिया कीकोई ताकत भारत के सामने टिक नहीं पाएगी. सीएम ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को एकजुट रखा और पंजाब केआदमपुर में जाकर बहादुर जवानों के हौसलों को बढ़ाया.