सीमा पर संघर्ष विराम के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाद शरीफ ट्रंप की तारीफों के पुल बांधने में जुटे हुए हैं. शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखाकि मैं राष्ट्रपति ट्रंप के अग्रणी नेतृत्व और वैश्विक शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा दक्षिण एशिया में स्थायी शांति लाने में बड़ी भूमिका निभाने केउनके सबसे मूल्यवान प्रस्ताव के लिए उनका बहुत आभारी हूं.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए संघर्षविराम का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं. बड़बोले ट्रंप की ओर से किए जा रहे ट्वीट पर पाकिस्तान तारीफ करते नहीं थक रहा है. पाकिस्तान केप्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय एक्स पर पोस्ट पर अमेरिका का आभार जता रहे हैं. बता दें कि ट्रंप ने रविवार सुबह कहा कि वे भारत और पाकिस्तान केसाथ मिलकर कश्मीर के मुद्दे का हजार साल बाद हल निकालने की कोशिश करेंगे.
शहबाज शरीफ ने की ट्रंप की तारीफ
जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाद शरीफ ट्रंप की तारीफों के पुल बांधने में जुटे हुए हैं. शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखा कि मैं राष्ट्रपतिट्रंप के अग्रणी नेतृत्व और वैश्विक शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा दक्षिण एशिया में स्थायी शांति लाने में बड़ी भूमिका निभाने के उनके सबसेमूल्यवान प्रस्ताव के लिए उनका बहुत आभारी हूं. दशकों से पाकिस्तान और अमेरिका ऐसे साझेदार रहे हैं जिन्होंने हमारे आपसी हितों की रक्षा औरसंवर्धन के साथ-साथ दुनिया के महत्वपूर्ण हिस्सों में शांति और सुरक्षा के लिए मिलकर काम किया है. मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति ट्रंप के तौर परपाकिस्तान को एक बेहतरीन साझेदार मिला है जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को फिर से जीवंत कर सकता है और न केवल व्यापार और निवेश मेंबल्कि सहयोग के अन्य सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को मजबूत कर सकता है.वहीं दूसरी ओर से डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के बाद पाकिस्तानके विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा पाकिस्तान दोनों देशों के संबंधों के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वक्तव्य का स्वागतकरता है. हम पाकिस्तान और भारत के बीच हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते का समर्थन करने में अन्य मित्र देशों के साथ-साथ संयुक्त राज्यअमेरिका द्वारा निभाई गई रचनात्मक भूमिका की सराहना करते हैं.
क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक कदम
यह तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक कदम है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आगे लिखा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा जम्मू औरकश्मीर विवाद के समाधान के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करने की इच्छा व्यक्त करने की भी सराहना करते हैं. यह एक ऐसादीर्घकालिक मुद्दा है जिसका असर दक्षिण एशिया और उससे आगे की शांति और सुरक्षा पर पड़ता है. पाकिस्तान इस बात की पुष्टि करता है किपाकिस्तान भी चाहता है कि जम्मू-कश्मीर विवाद का कोई भी समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के मुताबिक होना चाहिए. इसमें कश्मीरी लोगों केमौलिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए जिसमें आत्मनिर्णय का उनका अविभाज्य अधिकार भी शामिल है.मंत्रालय की ओर से जारी बयानमें आगे कहा गया है. पाकिस्तान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयासों में संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथजुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अपनी बहुमुखी साझेदारी को और अधिक गहरा बनाने की आशा करते हैं.