
सरिता साहनी
16 दिसंबर 2025 ,नई दिल्ली
सालों पुरानी समस्या पर आखिरकार शुरू हुआ ठोस काम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली स्थित सुनहरी नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार अबपिछली सरकारों की छोड़ी गई लापरवाहियों को एक-एक कर ठीक कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित इस नाले की सफाई अब गंभीरता सेकी जा रही है, ताकि मानसून के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
हजारों मीट्रिक टन गाद हटाकर नाले को किया जा रहा साफ
मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब एक किलोमीटर लंबे सुनहरी नाले से लगभग 50 हजार मीट्रिक टन गाद निकाली जानी है। अब तक लगभग 14 हजारमीट्रिक टन गाद हटाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले न तो नाले के लिए सही आउटलेट बनाए गए और न ही वैज्ञानिक तरीके से स्लैब सिस्टमतैयार किया गया, जिसकी वजह से हर साल आसपास की कॉलोनियों में भारी जलभराव होता रहा।
मॉनसून से पहले पूरी सफाई का लक्ष्य
रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले मानसून से पहले सुनहरी नाले की सफाई का कार्य पूरी तरह पूरा किया जाए। उन्होंने बताया किदिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा यह कार्य किया जा रहा है और इसकी गुणवत्ता व पारदर्शिता पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा किइस पूरे मामले का ऑडिट कराया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि बिना भविष्य की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए इतने बड़े नाले का निर्माणकैसे किया गया।
बारापुला ब्रिज फेज़-3 का भी किया निरीक्षण
सुनहरी नाले के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बारापुला ब्रिज फेज़-3 की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजनादक्षिण और पूर्वी दिल्ली को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी और राजधानी की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगी।
13.3 किलोमीटर लंबा आधुनिक एलिवेटेड कॉरिडोर
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि लगभग 13.3 किलोमीटर लंबे इस 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर में 4.3 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक भी बनाया जा रहाहै। इसके साथ ही 500 मीटर लंबा 6-लेन का एक्स्ट्रा डोज़ ब्रिज भी इस परियोजना का हिस्सा है, जो देश का पहला ऐसा पुल होगा, जहां दोनों ओरवॉकवे और साइकिल ट्रैक की सुविधा दी जाएगी।
दिल्ली के बड़े मार्गों पर जाम से मिलेगी राहत
रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कॉरिडोर एनएच-24, डीएनडी फ्लाईवे और रिंग रोड पर ट्रैफिक के दबाव को कम करेगा। इससे प्रतिदिन करीब 1.5 लाख वाहनों को सुगम और सिग्नल-फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह परियोजना ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार को साउथ दिल्ली के एम्स क्षेत्र सेजोड़ेगी।
मजबूत, सुरक्षित और दीर्घकालिक निर्माण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में आधुनिक निर्माण तकनीक और उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, ताकि यह संरचना लंबेसमय तक सुरक्षित और मजबूत बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
जलभराव, प्रदूषण और ट्रैफिक—तीनों पर सरकार का फोकस
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार केवल समस्याओं की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि दशकों से चली आ रही लापरवाहियों को ठीक करने केलिए जमीन पर काम कर रही है। जलभराव, प्रदूषण और ट्रैफिक—इन तीनों मोर्चों पर दिल्ली को राहत दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सरकार की निगरानी से तेज हुआ काम
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी व जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पिछली सरकार की लापरवाही के कारण इस परियोजना में वर्षों की देरी हुई।मौजूदा सरकार ने लगातार निगरानी रखी, सभी जरूरी अनुमतियाँ हासिल कीं और अब काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
दिल्ली को मिल रही है नई दिशा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में दिल्ली के नागरिकों को जलभराव, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से बड़ी राहत मिलेगी।सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम राजधानी बनाया जाए, जहां विकास जमीन पर दिखाई दे।