राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर एक और तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पहले ‘बाय वन, गेट वन’ फ्री शराब के बाद अब अरविंद केजरीवाल नल से शराब जैसा पानी सप्लाई कर रहे हैं। मालीवाल ने इस आरोप को लेकर दिल्ली के बुनियादीसुविधाओं पर गंभीर सवाल उठाए।
स्वाति मालीवाल का वीडियो और बयान
स्वाति मालीवाल सोमवार को बादली विधानसभा क्षेत्र में एक इलाके का दौरा कर रही थीं, जहां उन्होंने निवासियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंनेएक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें एक महिला उन्हें नल से आए मटमैले पानी को दिखा रही है। महिला ने बताया कि अब यही पानी सप्लाई में आरहा है और लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। स्वाति मालीवाल ने महिला से इजाजत लेकर पानी को मग में निकाला और उसकी गुणवत्ता पर सवालउठाए।
वीडियो में एक अन्य महिला भी कह रही है कि इस पानी के कारण लोगों को चर्म रोग हो रहे हैं, जबकि एक अन्य महिला ने बताया कि उन्हें रोजबिस्लरी से खाना बनाना पड़ता है। कुछ लोग इस पानी के कारण बीमार हो रहे हैं और एक महिला ने तो ऑपरेशन होने की बात भी कही।
स्वाति मालीवाल का तीखा बयान
स्वाति मालीवाल ने वीडियो में इस पानी को बीयर जैसा बताया और तंज कसते हुए कहा, “यह दिल्ली सरकार की नई योजना है – घर-घर नल सेबीयर पहुंचाओ। पहले ‘बाय वन, गेट वन’ फ्री था, अब ये लोग घर-घर बीयर पहुंचा रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इस पानी को पीकर लोग सीधेअस्पताल पहुंचेंगे, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को ‘वर्ल्ड क्लास’ बना दिया है।
वीडियो में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक क्लिप भी है, जिसमें वह कह रहे हैं, “देखिए, दिल्ली में कितना साफ पानी आ रहा है।”
स्वाति मालीवाल का यह हमला दिल्ली सरकार के खिलाफ और भी तेज कर दिया है, खासकर इस मुद्दे पर कि दिल्लीवासियों को साफ पानी उपलब्धनहीं हो पा रहा है।