आज हनुमान जयंती का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर भक्त हनुमान मंदिर पहुंच रहे हैं और बजरंगबली का आशीर्वाद ले रहे हैं. ये पर्वभगवान हनुमान के जन्म की खुशी में मनाया जाता है. यह दिन विशेष रूप से भगवान राम के परम भक्त और भगवान शिव के अवतार हनुमान जी कीपूजा और आराधना का है.राजधानी दिल्ली में आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है इस खास अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के लिएजगह- जगह पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और सड़क पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं. जन्मोत्सव पर शोभायात्रा नहीं निकालने पर लोग नाराज हो गए हैं. हनुमानजयंती के अवसर पर दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में जा कर दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पूजाअर्चना की और दिल्ली वालों के लिए सुख समृद्धि की कामना की.
शालीमार बाग मंदिर में रोटी बनाने वाली मशीन का किया उद्घाटन
पूजा अर्चना के बाद उन्होंने दूसरी तरफ शालीमार बाग के ए.डी. ब्लॉक में एक मंदिर में रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया. इस मौके परदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज समाज द्वारा बड़े-बड़े आयोजन किए जा रहे हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री के नातेहनुमान जयंती के अनेक अवसरों में सम्मलित होने वाली हूं. मैं आपके(दिल्लीवासी) सुख-दुख में खड़ी हूं. हमें मिलकर दिल्ली को बेहतर बनाना है आजमैंने यही कामना की है कि हम दिल्ली की जनता की आशाओं को पूरा करें.इस मौके पर उन्होनें कहा कि आज बाबा की जयंती है और बाबा मेरे इष्टदेव हैं उनके आशीर्वाद से मैंने हमेशा प्रगति की है और जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही हूं. आज मैं दर्शन के लिए दिल्ली के जितने भी प्रमुख मंदिर जासकती हूं वहां जाने की कोशिश करूंगी.