कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक इजरायली महिला पर्यटक और एक भारतीयहोमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा, उनके साथ मौजूद तीन पुरुष पर्यटकों पर हमला कर उन्हें पानी में फेंक दिया। इस हमले मेंएक पर्यटक की मौत हो गई, जिसका शव शनिवार सुबह बरामद किया गया।
हमले का शिकार हुए पर्यटक
पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 11:00 से 11:30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई। हमले में शामिल पर्यटकों में 27 वर्षीयइजरायली महिला29 वर्षीय भारतीय महिला (होमस्टे संचालिका),अमेरिका और महाराष्ट्र के दो पर्यटक, जो घायल हुए.ओडिशा का एक पर्यटक, जिसका शव झील में मिला
घटना कैसे घटी?
एफआईआर के अनुसार, पांचों पीड़ित सनापुर झील के पास समय बिता रहे थे, तभी तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। उन्होंने पहलेपेट्रोल पंप के बारे में पूछा, फिर पैसों की मांग करने लगे। जब पर्यटकों ने पैसे देने से इनकार किया, तो वे गाली-गलौच और मारपीट पर उतर आए।
इसके बाद, तीनों पुरुषों को जबरन तुंगभद्रा नहर में धकेल दिया गया। इसी दौरान, हमलावरों में से दो ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।
एक पर्यटक की मौत, दो घायल
हमलावरों द्वारा नहर में फेंके गए ओडिशा के एक पर्यटक की लाश शनिवार सुबह बरामद हुई। बाकी दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हेंअस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की जांच और आरोपियों की तलाश
इस जघन्य अपराध की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, और अब हत्याकी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग की मदद से इलाके की तलाशी ली और हमलावरों की तलाश जारी है।
हम्पी में सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने हम्पी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर दबाव बढ़ रहाहै कि वे जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ें और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।