हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा क्षेत्र से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल शीतल की बदमाशों नेबेरहमी से हत्या कर दी। उसका शव गांव खांडा के पास स्थित रिलायंस नहर से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पानीपत की रहने वाली थी मॉडल शीतल, 14 जून से थी लापता
जानकारी के मुताबिक, मृतका शीतल पानीपत जिले की निवासी थी। 14 जून को वह गांव अहर में एक शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद सेवह घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसे खोजा और कुछ पता नहीं चला, तो मतलौडा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
तेजधार हथियार से की गई निर्मम हत्या
सोनीपत पुलिस ने प्राथमिक जांच में खुलासा किया कि शीतल की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई। उसके शरीर पर गंभीर चोटों केनिशान पाए गए हैं। उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू के जरिए की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द हत्यारों को पकड़ने काभरोसा दिलाया है।
हत्या में बॉयफ्रेंड की भूमिका संदिग्ध
वहीं, इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब यह जानकारी सामने आई कि शीतल दो दिन पहले अपने पुरुष मित्र सुनील के साथ कार में निकलीथी। बताया जा रहा है कि उनकी कार एक नहर में गिर गई थी। इस हादसे में सुनील किसी तरह बच निकला और फिलहाल पानीपत के एक निजीअस्पताल में उपचाराधीन है।
परिजनों ने लगाए बॉयफ्रेंड पर हत्या के आरोप
शीतल के परिवारवालों ने सुनील पर हत्या का शक जताया है। उनके अनुसार, शीतल के शव पर गहरे जख्मों के निशान थे और उसका हाथ और गलाकटा हुआ था। अब यह मामला सोनीपत और पानीपत पुलिस की संयुक्त जांच के अधीन है, जिसमें कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
डीएसपी ने दी गिरफ्तारी की जानकारी
सोनीपत डीएसपी ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लियाजाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।